Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बांझपन से मानसिक रूप से जूझने के तरीके
वर्तमान समय में बांझपन एक सामान्य समस्या है, यह कोई अभिशाप या शर्मिंदगी की बात नहीं है। यह एक शारीरिक समस्या है लेकिन कई लोग इस बात को नहीं समझते हैं और उन्हे यह समस्या होने पर वह चिंताग्रसित हो जाते हैं। हर साल हजारों कपल सिर्फ इसी कारण से बच्चे को जन्म देने में अक्षम हो जाते हैं।
इंफर्टिलिटी होने पर आप कभी भी परिवार की ओर से दबाव महसूस न करें और न ही खुद को दोषी ठहराएं। इसके लिए मानसिक रूप से दृढ रहें और कुछ विशेष बातों का ध्यान रखें, जो निम्न प्रकार हैं:

भावनाओं पर काबू रखें- कभी भी दूसरी गर्भव्ती महिला से जलन न करें, हमेशा उसे अच्छी विशेस दें। अपने दुख को खुलेआम जाहिर करने से बचें। मन में कोई बात हों, तो पार्टनर से कहें।
पार्टनर का साथ निभाएं: अगर आप सही है और आपके पार्टनर में यह दोष है तो उसे गिरी हुई निगाह से न देखें। उसके साथ व्यवहार में बदलाव न लाएं। READ:ये सब्जियां दूर करती हैं पुरुषों की इनफर्टिलिटी की समस्या
हेल्दी रिलेशन रखें: बांझपन का पता लगने के बाद लोगों के साथ अपने रिश्तों में बदलाव न लाएं। सभी को खुद के मां न बन पाने का कारण स्पष्ट कर दें ताकि कोई बार-बार सवाल न करें।

काम में मन लगाएं- खुद को व्यस्त रखना सीखें। इससे आप बुरी बातों को नहीं सोचगें और न ही खराब ख्याल मन में आएंगें।
पारदर्शी रहें- अपनी समस्या को परिवारजनों के साथ शेयर करें। इससे आपका दुख कम होगा और वह लोग आपका भावनात्मक रूप से साथ भी देगें।
पढे-लिखे वालो व्यवहार करें- खुद को बेकार न करें और न ही फालतू की बातों पर ध्यान दें। जो सच है उसे स्वीकारें। यह किसी के भी साथ हो सकता है।

सही निर्णय लें- अगर आपको संतान नहीं हो सकती है तो आप दूसरे अच्छे निर्णय भी ले सकती हैं, जैसे- बच्चे को गोद लेना या टेस्ट ट्यूब बेबी आदि।



Click it and Unblock the Notifications
