Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
कैसे पता करें कि आपका गर्भाशय असामान्य है?
कई महिलाएं, जल्द ही किसी नन्हे सदस्य को परिवार में लाने के बारे में सोच रही हैं। वो अपने आपको मानसिक रूप से तैयार कर रही हैं कि वो मां बन पाएं। ऐसे में कई बार, दिक्कत तब होती है जब दम्पत्ती के द्वारा प्रयास किए जाने के बावजूद भी महिला गर्भ धारण नहीं कर पाती है।
उस दौर में सबसे ज्यादा गुस्सा, तनाव और चिंता होती है। कई महिलाएं इसकी दवा करवाती हैं और महिलाओं के वजन में बढ़ोत्तरी, रक्त में संक्रमण जैसी भी कई समस्याओं के कारण बांझपन हो सकता है।
आजकल की तंग जीवनशैली के परिणामस्वरूप भी ये दिक्कत हो जाती है। महिलाओं के मन में अक्सर इसे लेकर कई सवाल उठते हैं। बोल्डस्काई में इसके बारे में कुछ निम्न प्रकार बताया जा रहा है:

असामान्य गर्भाशय क्या है?
महिला के पेल्विक भाग के पास ही गर्भाशय, नाशपाती के आकार में स्थित होता है। कुछ महिलाओं में इसका आकार सामान्य से हटकर भी हो सकता है जिसे गर्भाशय विकृति के रूप में जाना जाता है।
असामान्य गर्भाशय के कारण, लम्बे समय तक माहवारी न होना या अधिक होना, बांझपन, रक्तस्त्राव, बार-बार गर्भपात होना हो सकता है। कई महिलाओं में बहुत बार ये सब नहीं भी होता है।
गर्भाशय के आकार को लेकर भी कई असामान्यताएं होती हैं। कई बार गर्भाशय नाशपाती के आकार का न होकर दिल के आकार का होता है जिसे बिकॉरन्यूेट गर्भाशय कहा जाता है।
असामान्य गर्भाशय होने पर गर्भधारण किया जा सकता है?
जिन महिलाओं के गर्भाशय सामान्य नहीं होते हैं वो अक्सर गर्भ धारण नहीं ही कर पाती हैं लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। हल्की सी असामान्यता होने पर गर्भधारण किया जा सकता है।
हालांकि, अवस्था सामान्य नहीं रहती है और गर्भपात का खतरा बना रहता है लेकिन अगर परहेज किया जाएं और सावधानी बरती जाएं तो मां बनने में समस्या नहीं होती है।
असामान्य गर्भाशय होने पर मां न बन पाने का सबसे बड़ा कारण यह होता है कि बच्चा, गर्भ में ठहर नहीं पाता है और उसके बाद उसका विकास भी नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर डॉक्टर की देखरेख में पूरे नौ महीने तक बच्चा पल जाता है तो उसे सी-सेक्शन के द्वारा बाहर निकाल लिया जाता है इससे मां और बच्चे दोनों का जीवन सुरक्षित हो जाता है।
गर्भाशय में असामान्यत: होने पर महिला को हिम्मत और धैर्य के साथ डॉक्टर से बातचीत करनी चाहिए और सही उपाय पूछना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
