Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
प्रेग्नेंट होना चाहती है तो इन 5 एक्सरसाइज पर ध्यान दे
इस आर्टिेकल में 5 तरह की एक्सरसाइज बताई जा रही है। जिनकी मदद से मां बनने का सपना पूरा हो सकता है।
आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं लेकिन किसी न किसी वजह से आप प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही है तो तुरंत आपको व्यायाम की तरफ ध्यान देना चाहिए। क्योंकि गर्भधारण करने के लिए शरीर का फिट होना जरुरी है। यह सबको पता है कि एक्सरसाइज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी होता है।
अध्ययनों से यह सिद्ध हुआ है कि अगर आप गर्भवती होना चाहती हैं तो आपको शारीरिक रूप से फिट होना बहुत ज़रूरी है,यह आपके स्टैमिना को बढ़ाने के साथ साथ आपके ऊर्जा स्तर को भी बनाये रखता है। अगर आपका वजन ज्यादा है तो आपको गर्भवती होने के लिए सही डायट के साथ कुछ ख़ास तरह के व्यायाम करने चाहिए।
हालांकि किसी भी तरह का व्यायाम शुरू करने से पहले आप एक बार डॉक्टर की राय ज़रूर लें। इस आर्टिेकल में 5 तरह की एक्सरसाइज बताई जा रही है। जिनकी मदद से मां बनने का सपना पूरा हो सकता है।

तेज चलना :
तेज गति से चलना एक अच्छी कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज है जब आप तेज गति से चलते हैं तो यह आपके पैर,बैक और पेट को सही आकार देने में मदद करता है। अगर हम शरीर के निचले हिस्से की बात करें तो अधिकतर महिलाओं को उस हिस्से में कई परेशानियां होती हैं लेकिन तेज चलने से वहां का फैट कम होने लगता है और आपके गर्भ धारण करने की संभावना बढ़ जाती है।

डांस करना या एरोबिक्स
डांस करना फिट रहने का सबसे आसान तरीका है। इससे पूरे बॉडी का वर्कआउट हो जाता है और यह आपकी स्टैमिना को बढ़ाता है। याद रहे कि शारीरिक थकान, गर्भवती न हो पाने के प्रमुख कारणों में से एक है।

तैरना :
यह प्रेगनेंसी के पहले और बाद दोनों समय के लिए सबसे ज़रूरी एक्सरसाइज है। तैरने से आप आसानी से तनाव मुक्त हो जाती है। अगर आपका इन्फर्टिलिटी से सम्बंधित इलाज भी चल रहा है तब भी आप तैरना न छोड़ें क्योंकि यह हर मायने में फायदेमंद रहता है। तैरने में मजा भी आता है और आपके शरीर को तरोताजा भी कर देता है।

योग :
योग तो वैसे हर रोग की दवा है। योग और मैडिटेशन से आपका दिमाग शांत होता है और यह चिंता कम करता है। फर्टिलिटी योगा को करने से आपकी प्रेगनेंसी और जन्म के समय इस्तेमाल होने वाली मसल्स मजबूत होती हैं। इसमें गहरी साँसों को लेने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और तनाव कम होता है जो की गर्भवती होने के लिए ज़रूरी है।

साइकिलिंग :
यह भी एक कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज ही है जो आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित रखता है और टाइप 2 डायबिटीज होने के खतरे को कम करता है। यह गर्भवती होने से पहले किये जाने वाले व्यायामों में सबसे अहम् है।



Click it and Unblock the Notifications
