Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
बढ़ती उम्र में माँ बनने से कम होता है इन बीमारियों का खतरा
आज के इस आधुनिक समय में माँ बनने की कोई उम्र सीमित नहीं रह गयी है। जहां पहले 24-25 वर्ष तक की उम्र बच्चा पैदा करने के लिए सही मानी जाती थी, वहीं आजकल 34-36 साल की उम्र में भी महिलाएं स्वस्थ बच्चों को जन्म दे रही हैं। खासतौर पर आजकल कामकाजी महिलाएं जल्दी माँ बनना नहीं चाहती क्योंकि वे पूरी तरह अपने करियर पर फोकस करना चाहती है और बच्चे पैदा करने के लिए सही समय का इंतज़ार करती है ताकि वे अपने बच्चे को अच्छे भविष्य के साथ पर्याप्त समय भी दे पाएं।
कई बार भागदौड़ भरी जीवनशैली का बुरा प्रभाव महिलाओं के शरीर पर पड़ता है जिसके कारण उन्हें बढ़ती उम्र में माँ बनने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं दूसरी ओर एक अध्ययन के अनुसार 30 की उम्र के बाद बच्चे पैदा करने के कुछ बड़े फायदे भी होते हैं। आज इस लेख में हम आपको बढ़ती उम्र में माँ बनने के फायदे के बारे में बताएंगे।

शोधकर्ताओं का यह मानना है कि एक स्त्री को 30 की उम्र के बाद ही फैमिली प्लानिंग करनी चहिए, इससे उन्हें कई तरह की सेहत से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं जो महिलाएं 35 की उम्र के बाद बच्चे पैदा करती हैं उनके बच्चे लंबे और ज़्यादा समझदार होते हैं यानी कम उम्र में माँ बनने वाली स्त्रियों के बच्चों की तुलना में ऐसे बच्चे जीवन में ज़्यादा तरक्की करते हैं।
अगर आप फैमिली प्लानिंग करने की सोच रहे हैं तो हमारे द्वारा दी गयी इस जानकारी को दिमाग में रख कर फैसला लें जिससे होने वाले बच्चे और माँ दोनों को ही फायदा हो। तो आइए अपनी इस चर्चा को और आगे बढ़ाते हैं और जानते हैं कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं को माँ बनने से क्या क्या लाभ होते हैं।
माँ की आयु बढ़ती है
इस अध्ययन में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि जो औरतें बढ़ती उम्र में माँ बनती हैं वे ज़्यादा परिपक्व होती हैं इसलिए वे अपनी सेहत को लेकर भी बहुत गंभीर और सतर्क रहती हैं। ख़ास तौर पर गर्भावस्था के दौरान वे अपने खाने पीने का अच्छे से ध्यान रखती हैं जो आगे चलकर उनके स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होता है और इससे उनकी आयु भी लम्बी होती है।
कैंसर का खतरा नहीं रहता
माना जाता है कि 20 की उम्र के बाद बच्चे पैदा करने वाली स्त्रियों की तुलना में 30 की उम्र के बाद माँ बनने वाली महिलाओं में स्तन कैंसर का खतरा कम होता है।
बच्चा स्वस्थ पैदा होता है
कम उम्र में माँ बनने वाली महिलाओं को अकसर कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसका प्रभाव उनके होने वाले बच्चे पर भी पड़ता है। ऐसी महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आती हैं और जन्म के बाद बच्चे में भी कई तरह की कमियां पायी जाती हैं। लेकिन बढ़ती उम्र की औरतों के बच्चों में ऐसे खतरों की सम्भावना काफी कम होती है क्योंकि वे कई तरह की बीमारियों से दूर रहती हैं जैसे कैंसर और हाइपरटेंशन। ऐसे में वे स्वस्थ बच्चे को जन्म देती हैं।
प्रसव मृत्यु
अकसर बच्चे को जन्म देते समय माँ की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि 30 की उम्र के बाद महिलाओं के साथ ऐसा नहीं हो सकता। यह किसी भी उम्र की महिलाओं के साथ हो सकता है और यह एक बेहद गंभीर समस्या है। इसलिए जानकारों के अनुसार गर्भवती महिला को अपना ख़ास ध्यान रखना चाहिए। पौष्टिक आहार के साथ प्रतिदिन हल्के फुल्के व्यायाम भी गर्भवती स्त्री के लिए बेहद ज़रूरी होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
