Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
फार्मूला मिल्क बच्चों के लिए सकता है खतरनाक, मिले ये खतरनाक केमिकल
बीते कुछ सालों में बच्चों को फार्मूला मिल्क पिलाने का चलन बढ़ा है, लेकिन यह बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है। हाल ही में कंज्यूमर रिपोर्ट की जांच में पाया गया कि फार्मूला मिल्क के सैंपलों में लीड (सीसा) और आर्सेनिक जैसे खतरनाक तत्व मौजूद हैं, जो बच्चों की सेहत के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं। इसके अलावा, जांच में पॉलीफ्लोरोएल्काइल (पीएफए), बिस्फेनॉल ए (बीपीए) और एक्रिलामाइड जैसे हानिकारक केमिकल्स भी पाए गए हैं।
इन खतरनाक तत्वों की उच्च मात्रा बच्चों के फेफड़ों और अन्य महत्वपूर्ण अंगों पर बुरा प्रभाव डाल सकती है, जिससे स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। यह रिपोर्ट फॉर्मूला मिल्क के उपयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता को उजागर करती है।

बढ़ता फॉर्मूला मिल्क का चलन और खतरे
बीते कुछ वर्षों में फॉर्मूला मिल्क का उपयोग तेजी से बढ़ा है। माता-पिता इसे सुरक्षित और पोषणयुक्त विकल्प मानते हैं, लेकिन कई अध्ययनों ने इसके खतरनाक प्रभावों को उजागर किया है। कंज्यूमर रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग सभी फॉर्मूला मिल्क के सैंपल में पॉलीफ्लोरोएल्काइल (PFAS), बिस्फेनॉल ए (BPA), और एक्रिलामाइड जैसे हानिकारक तत्व पाए गए हैं।
फॉर्मूला मिल्क में मौजूद हानिकारक तत्व
लेड (सीसा) और ऑर्सेनिक: बच्चों की तंत्रिका तंत्र के विकास को बाधित कर सकते हैं और कई न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
सोया प्रोटीन और ताड़ का तेल: पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
भारी धातुएं और कैरेजेनान: एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
शोध में क्या मिला?
एक अध्ययन में 41 फॉर्मूला मिल्क के सैंपल लिए गए, जिनमें से 34 सैंपल में लेड पाया गया। इसका स्तर 1.2 पीपीबी से 4.2 पीपीबी तक था, हालांकि यह निर्धारित मानकों से अधिक नहीं था। बावजूद इसके, विशेषज्ञों का कहना है कि दूध में थोड़ी भी मात्रा में लेड का मौजूद होना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
कंपनियों का दावा
फॉर्मूला मिल्क निर्माताओं का कहना है कि उन्होंने जानबूझकर इनमें कोई केमिकल नहीं मिलाया। बल्कि, ये तत्व पर्यावरण से खाद्य पदार्थों में प्रवेश कर जाते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इस मुद्दे पर सख्त निगरानी और नियमों की जरूरत है ताकि नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखा जा सके।



Click it and Unblock the Notifications
