Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
दर्द में बीते थे दीपिका पादुकोण के प्रेग्नेंसी के आखिरी 2 महीने, एक्ट्रेस ने शेयर की मडरहुड जर्नी
सितंबर 2024 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक प्यारी सी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के माता-पिता बने। बेटी के जन्म के बाद दोनों पूरी तरह पैरेंटिंग में व्यस्त हो गए थे। हालांकि अब दीपिका ने काम पर वापसी कर ली है और हाल ही में मैरी क्लेयर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी और मदरहुड जर्नी पर खुलकर बात की।
एक्ट्रेस ने बताया कि पिछले साल सितंबर में जब उन्होंने अपनी बेटी 'दुआ' को जन्म दिया, तब से लेकर अब तक उनका पूरा फोकस बेटी की परवरिश पर है। दीपिका ने स्वीकार किया कि यह फेज उनके जीवन का सबसे सुंदर लेकिन चुनौतीपूर्ण समय रहा है। उनकी प्रेग्नेंसी के आखिरी दो महीने यानी आठवां और नवां महीना काफी मुश्किलों में बीता।

थर्ड ट्राइमेस्टर में झेली काफी मुश्किलें
दीपिका ने गर्भावस्था के दौरान झेली गई शारीरिक और मानसिक कठिनाइयों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि प्रेगनेंसी का अंतिम ट्राइमेस्टर उनके लिए बेहद तकलीफदेह रहा। उनकी बॉडी का लगभग हर हिस्सा दर्द से गुजर रहा था, यहां तक कि रीढ़ की हड्डी में भी असहनीय पीड़ा होती थी। उन्होंने बताया कि वह योग जैसे व्यायाम भी करती थीं, फिर भी दर्द से राहत नहीं मिली। इस फेज ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से बहुत कुछ सिखाया।
डिलीवरी भी रही चुनौतीभरा
दीपिका ने यह भी शेयर किया कि सिर्फ प्रेगनेंसी के आखिरी महीने ही नहीं, बल्कि डिलीवरी का समय भी बेहद चुनौतीपूर्ण था। लेकिन इस कठिन दौर में उनकी फैमिली और फ्रेंड्स ने उनका पूरा साथ दिया। उन्होंने बताया कि अपनों का साथ ही था जिसने उन्हें इस संघर्षपूर्ण सफर में हिम्मत और ताकत दी।
दीपिका का यह अनुभव कई नई मांओं के लिए प्रेरणा है जो प्रेगनेंसी के दर्द और बदलावों से जूझ रही हैं। उनकी यह स्वीकारोक्ति यह दर्शाती है कि भले ही एक्ट्रेस जैसे ग्लैमरस दिखने वाले जीवन के पीछे भी कई संघर्ष छिपे होते हैं, लेकिन मां बनना एक अनमोल अनुभव है।
क्यों होता है प्रेग्नेसी में बॉडी के हर पार्ट में दर्द
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर के हर हिस्से में दर्द होना एक सामान्य स्थिति है, जो हार्मोनल बदलावों, वजन बढ़ने और शरीर के बदलते संतुलन के कारण होती है। गर्भावस्था में हार्मोन रिलैक्सिन मांसपेशियों और लिगामेंट्स को ढीला करता है, जिससे पीठ, कमर, पैरों और जोड़ों में खिंचाव व दर्द महसूस हो सकता है। बढ़ता हुआ गर्भाशय आंतरिक अंगों पर दबाव डालता है, जिससे पेट, पीठ और पेल्विक एरिया अकंफर्टबेल फील होने लगता है। इसके अलावा नींद की कमी, थकान और पोषक तत्वों की कमी भी शरीर में दर्द को बढ़ा सकते हैं। नियमित व्यायाम और सही पोषण से राहत मिल सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
