Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
Golden Child Syndrome: क्या है गोल्डन चाइल्ड सिंड्रोम? बच्चों की मेंटल हेल्थ के लिए कितना खतनाक, जानें
क्या आपके पैरेंट्स आपको दूसरे भाई-बहनो से ज्यादा प्यार करते है? आपकी तारीफें वो अपने दूसरे बच्चों से ज्यादा करते हैं ?, आपका खयाल आपके पैरेंट्स अधिक रखते हैं? आपको लेकर मॉम डैड ज्यादा टेंशन में रहते हैं तो आप अपनी फैमली के "गोल्डन चाइल्ड" हैं। गोल्डन चाइल्ड को माता-पिता से सबसे अधिक ध्यान, प्रशंसा और फैसिलिटीज मिलती है, जो दूसरे भाई-बहनो को नहीं मिलती है। अगर ऐसा है तो हो सकता है कि आपको "गोल्डन चाइल्ड सिंड्रोम" भी हो सकता है। लेकिन ये गोल्डन चाइल्ड सिंड्रोम क्या है ? आइये जानते हैं इसके बारें में-

क्या आपको कभी ऐसा महसूस हुआ है कि आपके भाई-बहन या आपका दोस्त आपको आपके पैरेंट्स से मिले अटेंशन से जलते थे? इस बारें में आपको अंदाजा हो जाता है, जब वो अलग तरह का व्यवहार आपसे करते हैं। इससे आपको कई नुकसान जैसे सहानुभूति की कमी हो जाती है, क्योंकि दूसरे भाई या बहन को लगता है कि आपको उनसे ज्यादा मिल रहा है।
गोल्डन चाइल्ड सिंड्रोम क्या है? (Golden child syndrome)
गोल्डन चाइल्ड सिंड्रोम एक ऐसी घटना के लिए बताया जाने वाले शब्द है जो कुछ परिवारों में होता है जहां पेरेंट्स के द्वारा अपने भाई-बहनों पर एक बच्चे का पक्ष अधिक लिया जाता है, उसे ज्यादा प्यार किया जाता है।
गोल्डन चाइल्ड बच्चे पर अक्सर ज्यादा ध्यान, प्रशंसा और फैसिलिटी की बौछार की जाती है, जबकि उनके भाई-बहनों की अनदेखी की जा सकती है। इससे भाई-बहनों के बीच नाराजगी, जलन और कॉम्पिटीशन जैसी भावनाएं पैदा हो सकती हैं।
उदाहरण के लिए, आपको बाहर घूमने से लेकर ज्यादा पॉकेटमनी, कुछ मांगने पर तुरंत उसको लाकर देना, जैसे काम पैरेंट्स के द्वारा आपके लिए किये जाते हैं। वहीं ऐसा आपके दूसरे भाई-बहनों के लिए नहीं होता है।
वहीं इसके साथ ही माता-पिता को आपसे अनरियलिस्टिक एक्सपेक्टेशन भी हो सकती हैं, जो आपको सफल होने से लेकर हर चीज में आगे होने को लेकर होती है, चाहे वो पढ़ाई हो या दूसरी कोई एक्टिविटी।

गोल्डन चाइल्ड सिंड्रोम के क्या लक्षण होते हैं ? जानें-
1. आपके माता-पिता के द्वारा विशेष सम्मान
आपके माता-पिता आप पर अत्यधिक ध्यान देते है, आप से अपेक्षाएं ज्यादा है, जबकि आपके भाई-बहनों की उपेक्षा की जाती है। आपके भाई-बहनों को माता-पिता कई बार अनदेखा कर सकते हैं। इसका परिणाम ये हो सकता है कि आप अपने भाई-बहनों के प्रति सहानुभूति की कमी महसूस कर सकते हैं।

2. अपनी आलोचना ना सुन पाना
आप अपने माता-पिता या देखभाल करने वालों से लगातार मान्यता और प्रशंसा प्राप्त करने के कारण आलोचना नहीं स्वीकार कर पाते हैं, इससे आपको तकलीफ होती है। क्योंकि आप अपने कामों के लिए जवाबदेह ठहराए जाने के आदी नहीं हैं। उत्तरदायित्व की कमी भी आपके अंदर अहंकार का कारण बन सकती है।

3. आप अपने भाई-बहनों को अपने कॉम्पटीटर के रूप में देखते हैं
गोल्डन चाइल्ड सिंड्रोम की सबसे बुरे कारणों में से एक है। गोल्डन चाइल्ड सिंड्रोम आपके और आपके भाई-बहनों के बीच एक अनहेल्दी कॉम्पटीशन पैदा कर देता है।
इससे भाई-बहन के रिश्तों में दरार आ सकती है, क्योंकि ईर्ष्या और नाराजगी भाई-बहनों के बीच तनाव और संघर्ष पैदा कर सकती है।

4.आप इमोशनली एम्योचोर हो जाते हैं
गोल्डन चाइल्ड सिंड्रोम आपके इमोशनली डेवलपमेंट में रूकावट डाल सकता है, जिससे इमोशनली एम्योचोर और इमोशन को कंट्रोल करने में कठिनाई हो सकती है। हो सकता है कि आपको कठिन परिस्थितियों से बचा लिया गया हो या परिणामों से बचा लिया गया हो, जिससे लचीलेपन और मुकाबला करने की स्किल की कमी हो गई हो। नतीजतन, आप तनाव में घिरने लग जाते हैं। आलोचना बर्दाश्त नहीं होती है।

5. आप लो सेल्फ-एस्टीम से पीड़ित हैं
गोल्डन चाइल्ड को अपने अपने माता-पिता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का अत्यधिक दबाव महसूस होता है। जो थकाऊ और भारी हो सकता है। ये दबाव इनाडिक्वेसी की भावनाओं को जन्म दे सकता है। जब आप अपने पैरेंट्स की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे होते तो ये अकेलेपन और अलगाव की भावना भी पैदा कर सकता है।

6.आपकी हमेशा बहुत तारीफें की जाती है
ये गोल्डन चाइल्ड बच्चे के होने के सबसे बड़े संकेतों में से एक है। आपके माता-पिता हमेशा आप पर बहुत सारी तारीफे करते हैं। तारीफों को पुल बांधते हैं। जिसका असर आप पर नकरात्मक हो सकता है। आप अहंकारी महसूस करते हैं और सफलता की अवास्तविक उम्मीदें रखते हैं।
गोल्डन चाइल्ड सिंड्रोम- Golden child syndrome
गोल्डन चाइल्ड सिंड्रोम का बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, रिश्तों पर दीर्घकालिक प्रभाव हो सकता है। माता-पिता को इस मुद्दे को पहचानना चाहिए और इसके समाधान के लिए कदम उठाने चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
