Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
कच्ची उम्र में ही बच्चे के बाल हो रहे हैं सफेद, तो उन्हें जरुर खिलाएं ये 4 चीजें
Home Remedies To Treat Premature Greying In Kids : पॉल्यूशन, असंतुलित जीवनशैली और अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स के कारण स्किन और बाल की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। बड़े तो बड़े बच्चे भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इन सारी चीजों की वजह से बच्चों में विटामिंस डेफिशियेंसी हो रही है। जिसकी वजह से कम उम्र में हो बच्चों के बाल सफेद हो रहे हैं जिसके कारण बच्चे उम्रदराज नजर आने लग रहे हैं।
ऐसे में आज हम आपको यहां पर कुछ ऐसे फूड के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आपको अपने बच्चे के डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए, इससे आपके बच्चे की स्किन औऱ हेयर दोनों ही चमकदार और स्वस्थ होंगे।

करी पत्ता
करी पत्ता विटामिन ए, बी, सी और विटामिन बी12 से भरपूर होता है। इसमें आयरन और कैल्शियम भी अधिक मात्रा में होता है। यह बालों को झड़ने और समय से पहले सफेद होने से रोकता है। यह भी समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाता है। इसके अलावा यह आपके बच्चे की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।
आंवला
बच्चों को आंवला का जूस पिला सकते हैं। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होता है। यह सफेद बालों पर रोक लगाता है और चेहरे को चमकदार बनाता है। इसके जूस को गुननुना करके ठंड के मौसम में पी सकते हैं।
काला तिल
काले तिल में मेलानिन प्रोड्यूस करने की क्षमता होती है। इससे बाल और स्किन दोनों ही चमकदार होती है। आप तिल के लड्डू भी बनाकर खा सकती हैं। तिल के बीजों को आप आटे में मिलाकर रोटी बनाकर बच्चे को खिला सकती हैं।
मुनक्का
मुनक्का को भी आप उनके डाइट में शामिल कर सकते हैं इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन और आयरन होता है। इससे मिनरल्स के अब्जॉर्ब्शन में मदद मिलती है। यह समय से पहले सफेद होने वाले बालों पर रोकर लगाता है।
देसी गाय
देसी गाय का घी बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए फायदेमंद होता है। बालों को सफ़ेद होने और झड़ने से रोकने और बालों के विकास में सुधार के लिए, A2 गाय के घी का उपयोग एक अच्छा विकल्प है।



Click it and Unblock the Notifications
