Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
प्रेगनेंसी में जुंबा एक्सरसाइज करना कितना सेफ है या नहीं, यहां जानिए?
गर्भावस्था के दौरान स्वस्थ रहने के लिए वर्कआउट करना बेहद जरुरी होता है, इससे बहुत सारे स्वस्थ लाभ मिलते हैं। यह आपको सक्रिय रखने में मदद करता है, जिससे शरीर डिलीवरी के लिए तैयार होता है। इन दिनों गर्भवती महिलाओं के लिए वर्कआउट के बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं- जैसे प्रसवपूर्व योग और पिलाटेस। लेकिन अगर आप गर्भावस्था से पहले एरोबिक्स या डांस वर्कआउट किया करती थीं, तो ज़ुम्बा आपकी फिटनेस के लिए एक अच्छा विकल्प है।
क्या है जुंबा
ज़ुम्बा एक डांस फिटनेस कार्यक्रम है, जो लैटिन और इंटरनेशनल धुनों पर बेस्ड म्यूजिक और डांस मूवमेंट्स का प्रयोग करता है। ज़ुम्बा वर्कआउट करते हुए आपको पार्टी वाली फीलिंग आती है। क्योंकि यह एक मज़ेदार, एक्टिव और इफेक्टिव वर्कआउट है।
इसमें एरोबिक, इंटरमिटेंट और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग को मिक्स किया गया है। जिससे यह कैलोरी बर्न करने, कार्डियोवस्कुलर हेल्थ और बॉडी की टोनिंग करने में मदद करता है।

जुम्बा करना अच्छा क्यों है?
जुम्बा में तेज इंटेसिटी में एक्सरसाइज की जाती हैं पर इसे आसानी से गर्भवती महिलाएं जुम्बा के हल्के मूव्स करके अपना वजन व फिटनेस बनाए रख सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान जुम्बा करने से फ्लेक्सिबिलिटी और एनर्जी बढ़ती है जिससे गर्भावस्था में बढ़ते पेट और हॉर्मोन्स में बदलाव के कारण महिलाओं में हो रही असुविधाएं कम होती हैं।
अगर आपकी डॉक्टर ने आपको ज़ुम्बा क्लासेस की परमिशन दे दी है, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें -
1. अगर एक्सरसाइज के दौरान आप खुद को थका हुआ महसूस कर रहीं हैं, तो अपनी क्लास के दौरान किसी मूव को आप धीमा कर सकती हैं।
2. यह न भूलें कि गर्भावस्था के दौरान शरीर का संतुलन प्रभावित होता है। इसलिए मूव्स को चेंज करते समय बहुत सावधानी बरतें। उछलने के बजाए बेहतर है कि आप आराम से चल कर नए मूव पर स्विच करें।
3. व्यायाम से पहले, उसके दौरान और बाद में खूब पानी पिएं। यह भी ध्यान रखें कि आपके कपड़े आरामदायक हों, ये न ज्यादा ढीले हों और न ही ज्यादा तंग। क्योंकि इससे आपके मूवमेंट्स पर असर पड़ता है। इस एक्सरसाइज से आपका वजन और बैलेंस दोनों ही बदलता रहेगा।
4. ओवरएक्सर्शन यानी जरूरत से ज्यादा लोड लेने से गर्भाशय में बहुत ज्यादा खिंचाव महसूस होना, योनि से रक्तस्राव, चक्कर आना, सीने में दर्द और सांस की तकलीफ। यदि आप इनमें से किसी का भी अनुभव करें, तो अपने वर्कआउट को रोक दें और डॉक्टर से जरूर मिलें।
प्रेगनेंसी के दौरान, ज़ुम्बा एक बेहतर वर्कआउट हो सकता है। बशर्ते कि आप उपरोक्त सावधानियों का ध्यान रखें।



Click it and Unblock the Notifications
