Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
मां से प्रभावित होती हैं बच्चों के खान-पान की आदतें
मां की खाने-पीने की आदतें बच्चों के खान-पान की आदतों को प्रभावित करती हैं। जो माताएं फल, सब्जियां कम पसंद करती हैं उनके बच्चे भी इनका सेवन करने से बचते हैं। यह बात एक नए शोध में सामने आई है।
मिशिगन स्टेट विश्वविद्यालय के 'कॉलेज ऑफ नर्सिग' के प्रोफेसर मिल्ड्रेड होरोडिंस्की ने 'अर्ली हेड स्टार्ट' कार्यक्रमों में नामांकित ऐसी 400 गरीब महिलाओं का अध्ययन किया जिनके एक से तीन वर्ष आयु के बच्चे थे।
जर्नल 'पब्लिक हेल्थ नर्सिग' के मुताबिक अध्ययन के परिणाम बताते हैं कि जिन बच्चों की माताएं सप्ताह में चार या इससे अधिक बार फल और सब्जियां खाना पसंद नहीं करतीं उनके बच्चों में भी ऐसी ही आदतें होती हैं।
होरोडिंस्की कहते हैं कि मां के खाने-पीने की आदतों से बच्चे सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को बच्चों में पोषक आहार लेने की आदतें विकसित करने के लिए रणनीतियां विकसित करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बचपन में भी फलों और सब्जियों के कम सेवन से आगे चलकर गम्भीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
