Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
सौतेले बच्चों की देखभाल करने के 7 टिप्स
दुनिया में सबसे मुश्किल काम बच्चों की देखभाल करना है। लेकिन अगर बच्चे, सौतेले हों, तो यह काम और ज्यादा मुश्किल हो जाता है। समाज में ऐसी धारणा बन चुकी है कि सौतेले मां - बाप क्रुर होते है और बच्चों की तरफ ध्यान नहीं देते है, हालांकि अब ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। यदि आप सौतेले बच्चों के साथ अच्छे रिलेशन बनाना चाहती है तो उनके मन से सौतेलेपन के ड़र को निकाल दें और उन्हे भरपूर प्यार दें।
हमेशा पॉजिटिव रहें, उनके साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। यहां कुछ टिप्स बताएं जा रहे है कि आप अपने सौतेले बच्चों को कैसे हैंडल कर सकती है। इन टिप्स को आजमाइए और अपने परिवार को खुशहाल बनाइए।

ज्यादा समय बिताएं : यह सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप बच्चों के साथ समय बिताएं। वह कितने बड़े हैं यह महत्व नहीं रखता है। अपने सौतेले बच्चे को प्यार दें और उसकी हर बात को ध्यान से सुनें। शुरूआत में बच्चों को इम्प्रेस करना जरूरी होता है। आप जब भी सौतेले बच्चों की देखभाल करें तो दोतरफा बात न करें।
बात करें : अनमने मन से बच्चों से न बात करें। सभी से खुलकर बात करें, हर विषय पर उनसे चर्चा करें। उनकी बात सुनें, उनके दोस्तों की बात सुनें। उन्हे अपना बना लें। बच्चों के साथ रिश्ते में पारदर्शिता बनाकर रखें।
स्वंय को व्यक्त करें : फैमिली बॉन्डिंग को स्ट्रांग को बनाएं रखने के लिए आप अपनी फीलिंग्स को बच्चों के सामने जरूर व्यक्त करें। दिखावा न करें, जो महसूस करती हों, वही बताएं। आप उन्हे जितना भी प्यार करती हो, कहने से न हिचकिचाएं।
कम उम्मीद रखें : यह एक सच्चाई है और आपको इस बात पर ध्यान भी अवश्य देना चाहिए। सौतेले बच्चों से काम और मदद की कम उम्मीद रखें। आप उन्हे भरपूर प्यार दें, उसके बाद वह अपनी समझ के हिसाब से आपसे व्यवहार करेंगे। उनके प्रति जो भी भावनाएं हो, वह उन्हे बताने से न चूकें।
उनकी उम्र पर ध्यान दें : सौतेले बच्चों की उम्र पर ध्यान दें और उन्हे उसी हिसाब से डील करें। अगर बच्चे टीनएज के है तो उनके साथ फ्रैंडली रहें। छोटे बच्चों के लिए केयरिंग नेचर दिखाएं। अगर आपके बॉयोलाजिकल बच्चों और उन बच्चों की उम्र में अंतर हो, तो दोनों को एक जैसा ट्रीट न करें। यह बच्चे को हैंडल करने का सबसे सही स्टाइल है।
प्रोफेशनल काउंसलिंग करवाएं : अगर आपको सौतेले बच्चों की देखभाल करनी है तो आप प्रोफेशनल काउंसलर से मदद ले सकती है। यह एक अच्छा तरीका है, वह आपको बता सकते है कि बच्चे को कैसे ट्रीट करें। इससे आप और बेहतर तरीके से बच्चों को समझ पाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications
