Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
ऐसी कौन सी बातें हैं जो यंगस्टर्स अपने पैरेंट्स से छुपाते हैं
किशोरावस्था में आते आते बच्चे अपने पैरेंट्स से बहुत सी चीजें छुपाते हैं। बच्चों के द्वारा इस तरह चीजें छुपाने से पैरेंट्स बहुत चिंतित रहते हैं। इन सबके पीछे जो सबसे मुख्य कारण हैं वो है तकनीकी का विकास।
जब कि कई माता-पिता तो ये भी नहीं जानते उनके बच्चे उनसे कुछ छुपा रहे हैं। स्मार्ट पैरेंट्स जानते हैं कि इस स्थिति में बच्चों की आदत को कैसे बदला जाये। लेकिन कुछ पैरेंट्स को ये जानना जरूरी है कि उनके बच्चे उनसे क्या छिपा रहे हैं।
READ: क्यूं न करें बच्चे की हद से ज्यादा तारीफ
बच्चों के छिपाने की चीजें उम्र के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। यदि हम बात करें कि बच्चे अपने पैरेंट्स से कुछ बातें क्यों छिपाते हैं तो सबसे मुख्य कारण है ‘डर’। एक बार पैरेंट्स जब किसी बुरी चीज के लिए बच्चों की पिटाई कर देते हैं तो बच्चों के मन में एक डर बैठ जाता है। इससे जब वे थोड़े बड़े होते हैं तो भी वे चीजें छुपाते हैं।
READ: अपने मासूम बच्चे को इस तरह बताएं यौन शोषण के बारे में
यह बच्चों की एक नाजुक उम्र है। यही कारण है कि वे इस उम्र में ज्यादा छुपाते हैं बजाय कि अन्य किसी उम्र के। अपने बच्चे की निजी जिंदगी का ख्याल रखते हुये उस पर ध्यान रखें। हम आपको कुछ ऐसी ही चीजें बता रहे हैं जो कि बच्चे पैरेंट्स से छुपाते हैं।

अफेयर
यह सामान्य बात ही बच्चों के कुछ अफेयर्स होते हैं। लेकिन अधिकतर किशोर बच्चे परिवार या समाज के डर से किसी को कुछ बताते नहीं हैं। ये वो चीज है जो बच्चे पुराने जमाने से ही छुपाते आ रहे हैं। इससे निपटने का सबसे अच्छा तरीका है कि बच्चे को आजादी दें ताकि वह आपसे सब कुछ शेयर कर सके। और बचपन से ही इसकी आदत डालें।

गुप्त पार्टीज़
जब भी माता-पिता कहीं जाते हैं या बच्चे उनसे दूर होते हैं तो वे अपने दोस्तों के साथ पार्टीज़ शुरू कर देते हैं। ऐसी पार्टीज़ का अधिकतर किशोर बच्चों को शौक होता है। वे हमेशा कुछ आजादी चाहते हैं और यदि ये आजादी उन्हें अपने पैरेंट्स से नहीं मिलती है तो इसे कहीं और ढूँढने की कोशिश करते हैं।

क्लास से भागना
बच्चे कई कारणों से कक्षा से भागते हैं। वे नहीं चाहते कि उनके पैरेंट्स को इसका पता चले। इसलिए पैरेंट्स को स्कूल के बाहर बच्चों की आदतों का पता होना चाहिए। इसका सबसे सही तरीका है बच्चों से दोस्ताना व्यवहार करना ताकि वे कुछ छुपाए नहीं।

चैटिंग
आजकल के तकनीकी युग में हर बच्चे के पास मोबाइल होता है और वे इसका इस्तेमाल चैटिंग करने के लिए करते हैं। अधिकतर बच्चे अपने मोबाइल में दोस्तों की फ्रेंड लिस्ट भी छुपाते हैं। बच्चों की इस तरह की गतिविधियों पर पैरेंट्स को ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है क्यों कि ये आदतें खतरनाक हैं। ये भी उन चीजों में है जो बच्चे छुपाते हैं।

कुछ दोस्त
कुछ पैरेंट्स कहते रहते हैं कि आपका वो दोस्त अच्छा नहीं है उसके साथ मत रहा करो। लेकिन बच्चों के लिए उन दोस्तों से दोस्ती तोड़ना मुश्किल रहता है। ऐसी स्थिति में बच्चे पैरेंट्स से कोंटेक्ट छुपाते हैं ताकि उनको पता नहीं चले कि अभी भी वे उन फ़्रेंड्स के साथ हैं। इसलिए अच्छा होगा कि पैरेंट्स बच्चों को सीधे दोस्तों के बारे में मना करने से पहले उनकी दोस्ती को गौर से समझे, फिर कोई निर्णय लें।

गलत आदतें
इस उम्र में बच्चे नए अनुभव लेना चाहते हैं और कुछ नया आजमाना चाहते हैं। इस उम्र में बच्चे स्मोकिंग, शराब, ड्रग्स आदि गलत आदतों के शिकार भी हो जाते हैं। और बच्चे कभी भी इस बारे में अपने पैरेंट्स को नहीं बताएँगे। अपने बच्चों को समय दें और उन्हें समझे। ये कुछ मुख्य चीजें हैं जो बच्चे पैरेंट्स से छुपाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
