Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
बढ़ते बच्चों के लिये ऐसे करें मील प्लान और बनाएं उन्हें स्मार्ट
अधिकत पौष्टिक माने जाने वाले आहार बच्चों के हिसाब से बोरिंग और टेस्ट में खराब होते हैं, ऐसा हम नहीं बल्कि हालही में आई एक स्टडी में कहा गया है।
ऐसे में जब पैरेंट्स बच्चों को वही खाना खाने के लिये फोर्स करते हैं तो वह उन्हें ज़रा सा ही खा कर छोड़ देते हैं। पैरेंट्स अपने बच्चों को हर तरह का पूरा पोषण देना चाहते हैं, भले ही वह कोई भी तरीका अपनाएं।
अपने बढ़ते हुए बच्चे को अगर ठीक से पोषण देना है तो पैरेंट्स को बच्चे का दिमाग पढ़ना होगा। उन्हें चाहिये कि वह हेल्दी फूड को क्रियेटिव ढंग से पेश करें जिससे बच्चें उन्हें चाव से खाएं और पसंद भी करें। एक पैरेंट होने के नाते आपको अपने बच्चे के पोषण की जरूरत की जानकारी होनी चाहिये।

आपके बच्चे को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, विटामिन और खनिज उचित मात्रा में दिए जाने की आवश्यकता है। हालांकि, कुछ बच्चों अन्य बच्चों की तुलना में अधिक पोषक तत्वों की जरूरत होती है।
इसलिए, आप को अपने बच्चे की जरूरतों के बारे में पता होना चाहिए। अब चिंता का अगला कारण है बच्चे के खाने की आदतें। आइये जानते हैं कुछ ऐसी मजेदार ट्रिक्स जो पैरेंट्स अपने बच्चों को पूरा पोषण देने के लिये अपना सकते हैं।
अधिक पोषण सुनिश्चित करने की ट्रिक्स
Trick 1: एक मजेदार फूड चार्ट बनाएं
बच्चे को जो कुछ भी खाने को दें, उसमें यह सुनिश्चित कर लें कि उसमें सही मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, मिनरल्स, कार्ब और फैट्स हैं या नहीं। और हां, उन्हें दूध देना बिल्कुल भी ना भूलें क्योंकि इसमें जरुरी पोषण हेाते हैं।
Trick 2: प्लान में बच्चों को भी शामिल करें
जब भी बच्चों के लिये फूड चार्ट बना रही हों तो उन्हें खुद भी उसके लिये शामिल करना ना भूलें। ऐसे में बच्चों को मज़ा आएगा और वह अपनी मन पसंद की चीज़ें आपसे जरुर शेयर करेंगे।

Trick 3: हफ्तेभर का प्लान बनाइये
सबसे पहले तीन दिनों का प्लान बनाइये और फिर जब वह कामियाब हो जाए तब उसे बढ़ा कर हफ्तेभर तक का कर दीजिये और फिर उसे बढ़ा कर महीने भर के लिये कर दीजिये। आपका टार्गेट अपने बच्चे की ग्रोथ और डेवलेप्मेंट की ओर होना चाहिये इसलिये अच्छी तरह से मील प्लान करें।
Trick 4: प्रोत्साहन दें
अपने बच्चों को पूरा खाना खतम करने के लिये प्रोत्साहित करें। उदाहरण के तौर पर उन्हें बोलें कि अगर वे दूध का पूरा गिलास खतम कर देते हैं तो उन्हें टीवी देखने दिया जाएगा अन्यथा नहीं। ऐसे में वे टीवी देखने के लालच में रोज शाम को दूध का इंतजार बेसब्री से करने लगेंगे। इस तरह से आप उनके पोषण का ख्याल रख सकती हैं।
Trick 5: भोजन की सजावट पर दें ध्यान
बहुत से बच्चों को दूध पीना बहुत ही बोरिंग लगता है तो ऐसे में आप उनके सादे दूध में हॉर्लिक्स का एक चम्मच मिला कर दूध का टेस्ट मजेदार बना सकती हैं।
Trick 6: बच्चे को प्रोत्साहित करें
अपने बच्चे के दूध में हॉर्लिक्स डाल कर बच्चे को उसे चलाने को कहें। बच्चे जब दूध में हॉर्लिक्स मिलता हुआ देखेंगे तो वे खुश हो जाएंगे और आप को इस बात की खुशी होगी कि आपके नन्हें तारे को पूरा पोषण मिलेगा।

Trick 7: दीजिये थोड़ा जंक फूड जैसा लुक
आज कल के बच्चों को पिज्जा, बर्गर, पास्ता और नूडल्स आदि काफी पसंद होता है इसलिये आप भी पीछे ना रहिये और अपने खाने को भी उस जैसा लुक दीजिये। यदि आप चाहती हैं कि आपका बच्चा ढेर सारी सब्जियां खाए तो उसे ऑलिव ऑइल में फ्राई कर के ऑमलेट में रख कर उसे फोल्ड कर के खिला सकती हैं। या फिर घर पर ही हेल्दी सॉस तैयार कर सकती हैं। आप इसके बारे में नेट पर रिसर्च कर सकती हैं।

Trick 8: थोड़ा क्रियेटिव बनें
रोज़ाना के भोजन के साथ थोड़ा क्रियेटिव काम करें। जैसे, केक आदि में क्रश चॉकलेट, होममेड जैली, थोड़ा जैम या फिर कैचअप मिला दें। इससे बच्चे के खाने का स्वाद बढ़ेगा।

Trick 9: अपने बच्चे को खाने के लिये कभी फोस ना करें
अगर आपके बच्चे को कोई सब्जी, अंडा या दूध खाने या पीने का मन नहीं है तो उसे न खिलाएं। पर अगर चाहें तो अंडे को पुडिंग में मिला कर खिलाएं या फिर दूध में हॉर्लिक्स मिला कर पिलाएं।



Click it and Unblock the Notifications
