Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
बच्चों को योग करना क्यों आवश्यक है
बिना शारीरिक गतिविधि के बच्चा अस्वस्थ हो जाता है अत: माता पिता को चाहिए कि वे इस बात का ध्यान रखें कि बच्चा प्रतिदिन कुछ कसरत करे।
सभी माता पिता अपने बच्चों को हमेशा सबसे अच्छा देना चाहते हैं, सही है न? चाहे वह स्वास्थ्य, शिक्षा या अन्य कोई आम वस्तु हो। जब बच्चा जन्म लेता है उस क्षण से ही माता पिता उसके जीवन को बेहतर बनाने के बारे में विचार करना शुरू कर देते हैं।
अधिकाँश माता पिता निश्चित रूप से यह जानते हैं कि एक स्वस्थ बच्चा खेलकूद और शिक्षा आदि में हमेशा आगे रहता है। अत: बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना बहुत आवश्यक है।
आजकल बहुत से स्कूलों में बच्चों पर होमवर्क का बहुत अधिक दबाव बनाया जाता है जिससे उसे शारीरिक गतिविधि (खेल कूद आदि) के लिए बहुत कम समय मिलता है।
बिना शारीरिक गतिविधि के बच्चा अस्वस्थ हो जाता है अत: माता पिता को चाहिए कि वे इस बात का ध्यान रखें कि बच्चा प्रतिदिन कुछ कसरत करे।
योग कसरत का एक ऐसा ही प्रकार है जिसे बच्चा प्रतिदिन कर सकता है और इससे बच्चे के शारीरिक और मानसिक सुधार आता है। यहाँ बताया गया है कि बच्चों के लिए योग करना क्यों आवश्यक है!

1. शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होता है
कसरत के अन्य प्रकारों की तरह ही योग भी बच्चे को शारीरिक रूप से फिट और मज़बूत बनाता है। इससे शरीर लचीला और फुर्तीला बनता है। बचपन से ही फिट रहने से कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है।

2. एकाग्रता बढ़ाता है
योग में मेडिटेशन के कई प्रकार होते हैं जिसमें व्यक्ति को कुछ देर के लिए शांत रहना पड़ता है। अत: योग करने से बच्चे का फोकस, एकाग्रता और मेमोरी पावर (स्मरणशक्ति) भी बढ़ती है जो उसे पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने में सहायक होती है।

3. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक (प्रतिरक्षा शक्ति)
योग में गहरी सांस लेने के कुछ तरीके बताये जाते हैं जो बच्चे के संपूर्ण तंत्र को स्वच्छ करता है और उसके आंतरिक अंगों को मज़बूत बनाता है, बच्चे की इम्यूनिटी को बढ़ाता है और इस प्रकार बच्चे को आम बीमारियों से बचाता है।



Click it and Unblock the Notifications