Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बच्चों की वो बुरी आदतें, जिन्हें समय रहते छुड़वाना जरूरी
बच्चे की हर एक हरकत आसपास के लोगों से प्रभावित होती है। ऐसे में बच्चे जहां भी जाते है, जिससे भी मिलते है, उनसे वो काफी कुछ सीखते हैं। अब भले ही बातें अच्छी हो या बुरी दुनियादारी की समझ ना होने के कारण बच्चे वो भी सीख जाते है जो उन्हें नहीं सीखनी चाहिए। और चूंकि आज के इस जमाने में माता और पिता दोनों वर्किंग होते है, ऐसे में वे अपने बच्चों को उतना टाइम नहीं दे पाते, जितना एक बच्चे के विकास के लिए जरूरी है। और ऐसी स्थिति में बच्चों के बिगड़ने की संभावनाएं बढ़ जाती है। शुरूआत में जिन हरकतों को हम हंसी में टाल देते है वे आगे जाकर भयावह रूप ले लेती है। यहां हम आपको बच्चों की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे है, जो ये बताती है आपका बच्चा बिगड़ रहा है।

अपशब्द बोलने की आदत
बच्चे की बुरी संगत का असर सबसे पहले उसके शब्दों में नजर आता है। तो अगर आपका बच्चा भी गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है तो, समझ जाइए की वो गलत संगत में पड़ चुका है। बल्कि कई बार तो ऐसा भी होता है कि, परिवार के सदस्यों से अपशब्द बोलना सीख जाते है। इसलिए ये जरूरी है कि बच्चे को अच्छे संस्कार देने के लिए घर का माहौल अच्छा रखा जाए।

मारपीट की आदत
अगर आपका बच्चा आवेश में आकर घर के आस-पड़ोस में या फिर स्कूल में मार-पीट करने लगता हैं, तो समझ जाइए आपका बच्चा बिगड़ रहा है। वैसे मारपीट की आदतें बच्चा कहीं से भी सीख सकता है। ऐसे में ये जरूरी है कि उसे सही-गलत का ज्ञान कराए जाए और उसे इस हरकत को छोड़ने के लिए डांटकर नहीं प्यार से समझाया जाए।

दूसरों को चिढ़ाने की आदत
बच्चों में एक दूसरे को चिढ़ाने की आदत भी बहुत आम होती है। और चिढ़ाने की ये आदत बच्चे ज्यादातर स्कूल और अपने दोस्तों से सीखते हैं। लेकिन ये जरूरी है बच्चे को उसकी इस हरकत पर शुरूआत से ही टोका जाए। आपको उसे ये समझाने की जरूरत है कि ये एक बुरी आदत है।

चोरी की आदत
वैसे तो हर पेरेंटस यही चाहते है कि वो अपने बच्चों की हर ख्वाहिश पूरी करें। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि, बच्चे किसी चीज को मांगने पर संकोच कर जाते है और पेरेंटस से कोई चीज मांगने के बजाय वो पैसे चोरी कर लेते है, ताकि वो खुद अपनी पसंदीदा चीज को खरीद सकें। देखा जाए तो ये आदत बच्चे दूसरे बच्चों से सीखते हैं। ऐसे में ये हर पेरेंटस की जिम्मेदारी बनती है कि वे बच्चों की संगत पर नजर रखें। ताकि आपका बच्चा गलत रास्ते पर ना भटकें।

जिद्द की आदत
बच्चे ये बात बखूबी जानते है कि उनकी जिद्द के आगे उनके पेरेंटस की नहीं चल सकती और बच्चों की इस आदत से हर पैरेंट्स परेशान हैं। क्यूंकि अपनी बात मनवाने के लिए बच्चे खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकियां देने लगते हैं। लेकिन अगर आपने भी बच्चे की जिद्द के आगे घुटने टेक दिए, तो उसका हौसले और बुलंद हो जाएंगे। इसलिए ये आवश्यक है कि बच्चे की हर जिद्द पूरी नहीं की जाए और अगर आपका बच्चा आपको इमोशनल ब्लैकमेल करें तो उसे प्यार से इस आदत को छोड़ने के लिए समझाया जाए।



Click it and Unblock the Notifications
