Latest Updates
-
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
ठंड के मौसम में बच्चों को भूल से भी खाने के लिए ना दें यह चीजें, हो जाएंगे बीमार
ठंड का मौसम बच्चों के लिए कई सारी परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में अक्सर बच्चों को गले में खराश, सामान्य जुकाम, फ्लू, निमोनिया, पेट फ्लू, कान में संक्रमण, त्वचा की समस्या और अस्थमा सहित अन्य कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि इन समस्याओं के लिए पूरी तरह से सर्द हवाएं जिम्मेदार नहीं है। अधिकतर मामलों में बच्चों का खानपान भी उतना ही जिम्मेदार होता है। अगर आपके बच्चे को भी अक्सर इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है या फिर इस मौसम में आपका बच्चा बार-बार बीमार पड़ता है तो यह जरूरी है कि आप उसकी डाइट पर भी पर्याप्त ध्यान दें। ऐसे कई फूड आइटम्स हैं, जो इस मौसम में बच्चे को देने से बचना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसी ही फूड आइटम्स की लिस्ट के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको सर्द मौसम में बच्चों को खाने के लिए नहीं देना चाहिए-

नमकीन और ऑयली फूड्स
एनिमल प्रॉडक्ट से मिलने वाले फैट व ऑयल अक्सर बलगम और लार के गाढ़ा होने का कारण बन सकता है। जिससे बच्चों को खांसी व जुकाम होने पर काफी अधिक परेशानी हो सकती है। इसलिए सर्दियों के मौसम में तैलीय खाद्य पदार्थों से बचना बेहतर है। अगर आप खाने को पका रही हैं तो इस मौसम में आप एनिमल ऑयल की जगह वनस्पति तेल का उपयोग करें।

कैंडीज
बच्चों को कैंडीज काफी पसंद होती है, लेकिन मौसम चाहे कोई भी हो, इन कैंडीज से मिलने वाली सिंपल शुगर बच्चों को नुकसान ही पहुंचाती है। शरीर में बहुत अधिक चीनी सफेद रक्त कोशिकाओं को कम कर सकती है। यह सफेद रक्त कोशिकाएं हमें संक्रमण और बीमारियों से बचाती है। इस तरह बहुत अधिक चीनी का सेवन करने से बच्चों को वायरल और बैक्टीरियल संक्रमण होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए बेहतर होगा कि इस मौसम में आप बच्चों को सोडा, कोल्ड ड्रिंक, कैंडी, चॉकलेट, प्रोसेस्ड फूड्स व बहुत अधिक रिफाइंड ब्रेकफास्ट सेरल्स आदि देने से बचें।

मेयोनेज़
मेयोनेज़ का स्वाद गजब का होता है और बच्चों को बेहद पसंद आता है। इतना ही नहीं, इसमें हिस्टामाइन पाया जाता है, जो शरीर को एलर्जी से लड़ने में मदद करता है। लेकिन अगर ठंड के मौसम में हिस्टामाइन रिच फूड्स खाए जाएं तो इससे बलगम बहुत अधिक बनने लगता है और जिससे गले की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप मेयोनेज़ व अन्य हिस्टामाइन युक्त खाद्य पदार्थ जैसे अचार, फर्मेंन्टेड फूड और आर्टिफिशियल प्रिसर्वेटिव्स आदि को बच्चों की डाइट से बाहर ही रखें।

डेयरी प्रॉडक्ट
सुनने में आपको शायद अजीब लगे लेकिन इस मौसम में डेयरी प्रॉडक्ट भी बच्चे की सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं। सभी पशु प्रोटीन लार और बलगम को गाढ़ा करते हैं, जिससे बच्चों को निगलने में मुश्किल होती है। इसलिए आप पनीर, क्रीम और क्रीम-आधारित सूप परोसने से बचें। खासतौर से, जब उन्हें छाती में बलगम जमा हो या फिर खांसी व जुकाम की शिकायत हो।

मीट
मांस प्रोटीन से भरपूर होता है, इसलिए हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन यह बलगम के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जिससे गले में जलन हो सकती है। इसलिए अगर आप अपने बच्चों को मीट खिलाना चाहती हैं तो मछली और आर्गेनिक मीट को उनके लिए चुनें।



Click it and Unblock the Notifications
