Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
यदि आप अपने बच्चे को टफ और मजबूत बनाना चाहते हैं तो ये 5 बातें उससे कभी न कहें!
हम सभी माता-पिता को इस बात की चिंता रहती है कि हमारा बच्चा इस बड़ी बुरी दुनिया में कहीं खो न जाए और यही करण है कि हम उनके प्रति अधिक सुरक्षात्मक बन जाते हैं और उनकी राह में आनी हर रुकावटों को दूर करने का प्रयत्न करते हैं, आखिरकार वे बच्चे ही तो हैं। हालांकि यदि आप बच्चों को अधिक लचीला बनाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अभी से काम करना होगा!
सामान्य तौर पर कहे गए कुछ वाक्य उनकी प्रगति में बाधा बन सकते हैं। यहां कुछ अच्छे अर्थों वाली बातें हैं जो हर माता पिता अपने बच्चे से कहते हैं परंतु माता पिता को ये बातें नहीं कहनी चाहिए।

यह आसान है
बहुत बार ऐसा होता है कि जब बच्चे को कोई चीज़ कठिन लगती है तो माता पिता कहते हैं कि यह कठिन नहीं है और वे इसे कर सकते हैं। ये इस तथ्य की अवहेलना है कि बच्चे को मुश्किल से जूझने में कठिनाई आ रही है। अच्छा होगा कि आप उन्हें कहें कि वे जानते हैं कि यह उनके लिए कठिन हैं परन्तु जल्द ही वे इसे हल कर लेंगे और इसे सुलझा लेंगे। समस्या के समाधान की ओर उन्हें हल्का से पुश करने से वे इसे हल कर पायेंगे।

तुम ठीक हो
यदि आपका बच्चा गिरता है और उसके घुटने पर चोट लगती है तो बहुत से माता पिता कहते हैं कि तुम ठीक हो ताकि वे बच्चे को मज़बूत बनने में मदद कर सकें। परन्तु ऐसा न कहें क्योंकि उन्हें अच्छा महसूस नहीं होता। अपने बच्चे की भावनाओं की कीमत समझना बहुत महत्वपूर्ण है। अत: यदि उन्हें कुछ लग जाता है तो शांति से उनके पास जाएं उनके घाव को देखें और पूछें कि क्या उसे ठीक महसूस हो रहा है।

तुम्हें लग जाएगा
बच्चे साहसी होते हैं और वे ऐसे काम करते हैं जो उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं परन्तु कभी कभी हम माता पिता बहुत अधिक ध्यान रखते हैं और बहुत अधिक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं।
अत: अपने बच्चे को यह बताने से पहले कि तुम्हें लग जाएगा, स्थिति का आकलन करना बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप बच्चे से लगातार यही कहते रहेंगे कि यह सुरक्षित नहीं है तो वे असुरक्षित महसूस करना प्रारंभ कर देंगे। तो यदि आपका बच्चा किसी स्लाइड पर चढ़ने का प्रयत्न करता है तो उसे ऐसा करने दें और यदि वह गिरने लगे तो उसे पकड़ने के लिए तैयार रहें। उन्हें खतरा उठाने से रोकें नहीं।

मैं यह तुम्हारे लिए कर दूंगी
कई बार ऐसा होता है कि अपने बच्चे को किसी चीज़ के लिए संघर्ष करते देखना बहुत कठिन होता है। तो कई बार हम बीच में दखल देकर उनके लिए काम कर देते हैं। यह बात महत्वपूर्ण है कि जब कोई बच्चा संघर्ष कर रहा है तो आप उसकी सहायता करें न कि काम पूरी तरह अपने हाथ में लेने की गलती न करें। इससे लम्बे समय के लिए उनके आत्मविश्वास को ठेस पहुंचेगी और वे हमेशा मदद की तलाश में रहेंगे। अत: अपने बच्चें को चुनौती दें कि वह उन पर हावी हो जाए।

मैं हार मानता/मानती हूं
यदि चीज़ें आपके अनुसार नहीं होती तो क्या आप बहुत जल्दी हार मान लेते/लेती हैं? क्या जब चीज़ें आपके अनुसार नहीं होती तो आप परेशान हो जाते/जाती हैं? आपको यह बाद याद रखने की ज़रूरत है कि बच्चे उदाहरणों से सीखते हैं। यदि वे देखेंगे कि आप बहुत जल्दी हार मान जाते/जाती हैं तो अनजाने में वे भी उसी का पालन करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
