Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
आपका बच्चा भी सबके सामने डालता है उंगुली, जानें उन्हें कैसे रोंके
हमने अक्सर देखा है कि हमारे आसपास कई छोटे-छोटे बच्चें अपनी नाक में उंगली डालने की आदत से परेशान हैं तो हम आपको बताएंगे आप उसकी इस हरकत को कैसे छुड़वा सकते हैं? दरअसल जब बच्चे बड़े होना शुरू करते हैं तो वो कई प्रकार की अजीब हरकतें करते हैं, जिससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये सामान्य होता है। आइए जानते हैं नाक में उंगली डालने की बच्चे की आदत को कैसे छुड़वाएं?

सेलाइन स्प्रे
यदि शुष्क हवा शुष्क नाक मार्ग की ओर ले जाती है, तो नमकीन स्प्रे के साथ एक त्वरित स्प्रिट नमी को बहाल करने और शुष्क स्नोट और बूगर्स को रोकने में मदद कर सकता है। एक ह्यूमिडिफायर एक कमरे में प्राकृतिक नमी को भी बढ़ा सकता है।

उंगलियों को पकड़ें
अगर आपका बच्चा बार-बार नाक में उंगली डाल रहा है, तो आपको उसकी स्थिति को कंट्रोल में रखना चाहिए। उदाहरण के लिए जैसे ही आपका बच्चा नाक में उंगली डाल रहा है, तो तुरंत उसे ऐसा करने से रोंके। ऐसा करने से धीरे-धीरे वे अपनी इस आदत को सुधारेंगे। दूसरों के सामने उनके हाथ न पकड़ें। आप उन्हें इशारे में इस तरह की हरकत करने के लिए मान कर सकते हैं।

जेब में रुमाल रखें
बच्चों को अपनी जेब में रुमाल रखने और रुमाल का इस्तेमाल करने की आदत डालें। ताकि अगर उनके नाक से म्यूकस निकल रहा हो, उन्हें सर्दी या जुकाम हो तो वह हाथों की बजाए रुमाल का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही उन्हें हाथ भी साफ करने की आदत डलवाए।

हाइड्रेशन बनाए रखें
बच्चों की नाक जब ड्राई हो जाती है तो उन्हें इरिटेशन महसूस होती है। ऐसे में उनकी नाक में खुजली होती है और वह नाक में उंगली डालने लगते हैं। इसलिए बच्चों के नाक में हाइड्रेशन बनाए रखें।
आप इसके लिए नेजल ड्रॉप्स इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चे भरपूर मात्रा में पानी पिएं। ताकि नेचुरली उनका नाक हाइड्रेटेड रहे।

सही तरीका सिखाएं
बच्चों को नाक साफ करने का सही तरीका सिखाएं। उन्हें ठीक तरह से नाक साफ़ करना सिखाएं। उन्हें बताएं कि वो बाथरूम में जायें, हाथ धोने के बाद पोछें, नाक साफ़ करें और दोबारा हाथ धोएं। उन्हें इसके लिए टिशू का इस्तेमाल करना भी सिखाएं।
बच्चों को जिस काम के लिए मना किया जाता है, उन्हें उस काम को करने की तीव्र इच्छा होती है। इसलिए उन्हें रोकने से बेहतर होता है उन्हें सही तरीका सिखाना।



Click it and Unblock the Notifications
