Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
क्या आप जानती है स्किन टू स्किन केयर के बारे में
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कि स्किन-टू-स्किन केयर आपके बच्चे के लिए कितना फायदेमंद है।
मां बनना हर महिला के लिए बेहद सुखद एहसास होता है। मां बनने के बाद आप अपने बच्चे को वो सब कुछ देना चाहती है जो आप कर सकती है। 9 महीने जिस बच्चे को अपने गर्भ में रखकर आप उसके साथ भावात्मक रुप से जुड़ जाती हैं । उसी तरह उसके जन्म लेने के बाद आपका प्यार उसके लिए और भी ज्यादा मजबूत हो जाता है ।
आप अपने बच्चे की लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं। फिर चाहे बात उसके खाने-पीने की हो या फिर उसकी सुरक्षा की। लेकिन क्या आप जानती है कि आपका नवजात शिशु आपके स्पर्श को ही सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस करता है। अगर नहीं जानती है तो आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि स्किन-टू-स्किन केयर आपके बच्चे के लिए कितना फायदेमंद है।

1-क्या है स्किन-टू-स्किन केयर
स्किन-टू-स्किन केयर आपका बच्चे के साथ एक साधारण सा रिश्ता होता है। जिससे बच्चे को कई फायदे होते हैं। स्किन-टू-स्किन केयर में आप अपने बच्चे को अपने सीने पर लिटाती है। जिसमें आपकी त्वचा आपके बच्ची की त्वचा से स्पर्श होती है।

2- प्रिमेच्योर और कम वजन वाले बच्चों के लिए है फायदेमंद
प्रिमेच्योर या जिन बच्चों का वजन जन्म के समय कम होता है, उसके लिए स्किन-टू-स्किन केयर फायदेमंद होता है। क्योंकि ये नवजात शिशु के तापमान, सांस लेने और हृदय रेट को सही रखने में मदद करते हैं सात ही वजन को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

3- दूध को बढ़ाने में करता है मदद
अगर आप अपने बच्चे के साथ स्किन-टू-स्किन केयर करती हैं। तो यह दूध की आपूर्ति को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। यहां तक कि हार्मोन ऑक्सीटोसिन के उत्पादन को बढ़ावा देकर रक्तस्त्राव को कम करने में भी स्कीन-टूस्कीन काफी मददगार है। इसलिए आप इसे कहीं भी और किसी भी समय कर सकती हैं।

4- मां और बच्चे का रिश्ता होता है मजबूत
स्किन-टू-स्किन केयर को कंगारु केयर भी कहते हैं। यह बच्चे के लिए इसलिए महत्वपूर्ण होता हैं क्योंकि इससे मां और बच्चे के बीच का रिश्ता मजबूत होता है। इसके साथ ही यह बच्चे के विकास में भी मदद करती है।

5- स्किन-टू-स्किन केयर से होने वाले फायदे
स्किन-टू-स्किन केयर आपके बच्चे को किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचाता है। साथ ही इससे बच्चों की मृत्यु दर में भी काफी कमी देखी गई है और तो और ये आपके बच्चे में तनाव को भी कम करता है। जिससे आपके बच्चे के मस्तिष्क का विकास तेजी से होता है।



Click it and Unblock the Notifications
