Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
जानिए बच्चों के बाल जल्दी बढ़ाने के तरीके !
इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे कैसे आप अपने बच्चों के बाल बढ़ा सकती हैं
जब बच्चा जन्म लेता है तो सबसे पहले बच्चे के नैन नक्श और उसके बालों पर ध्यान दिया जाता है। क्योंकि बच्चे या तो खूब घने बालों के साथ या फिर बहुत कम बालों के साथ जन्म लेते हैं। बच्चों में बालों की मात्रा उनके खानदानी गुणों पर निर्भर करती है। लगभग हर माता पिता की यह ख़्वाहिश होती है कि उनके नन्हें मुन्हों के बाल खूब घने और सुंदर दिखें। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिन्हें आजमाकर आप अपने बच्चों के बालों को घना, मजबूत और स्वस्थ बना सकते हैं।

1. हेल्दी भोजन
हेल्दी खाना और पोषण आपके बच्चे के विकास के साथ-साथ उसके बालों के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है। इसलिए आप अपने बच्चे की डाइट में विटामिन-डी और प्रोटीन जैसे एप्रीकॉट, कद्दू, सैल्मोन, गाजर, बादाम, अंडे और अखरोट शामिल करें। इसके अलावा खजूर और 2-3 बादाम भी आप लअपने बच्चे को हर रोज खिलाएं। जो उनके बाल बढ़ाने में मदद करेंगे।

2. तेल की मालिश
अपने बच्चे के सिर पर तेल लगाना बहुत ज़रूरी है। सिर पर हल्की मालिश करने से खून के बहाव में सुधार आता है। तेल लगाने से न केवल आपके बच्चे के बालों को पोषण मिलता है बल्कि रुसी और खुजली से भी उन्हें छुटकारा मिल जाता है। आप अपने बच्चे के बालों के लिए नारियल का तेल, बादाम का तेल, आंवला का तेल, सरसों का तेल, आयुर्वेदिक तेल, जैतून का तेल और कास्टर का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ चावल के दानें और 4-5 काली मिर्च के बीज को नारियल के तेल में मिलाते हुए गर्म कीजिये। इसका उपयोग ठंडा होने के बाद करें, यह बच्चों के बालों के विकास में मदद करेगा |

3. शैम्पू और कंडीशनिंग
अपने बच्चे के बाल के लिए हमेशा हल्के शैम्पू या साबुन का उपयोग करें हालांकि रोजाना बालों को शैंपू करने से आपको बचना चाहिए । इसके अलावा बालों के लिए कंडीशनिंग भी आवश्यक है। कंडीशनिंग बालों को कंघी करने में आसान बनाता है। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपाय भी कर सकती हैं जैसे अपने बच्चे के बाल पर शहद और तेल का मिश्रण लगाएं और इसे 15 मिनट तक छोड़ दें जिसके बाद बालों को शैम्पू से धो दें। ये कंडीश्नर आपके बच्चे के बालों को मुलायम और शाइनिंग बनाने में मदद करेगा।

4. सुलझाना और ब्रशिंग
अगर आपके बच्चे के बाल काफी उलझें हुए हैं। जिन्हें सही समय पर नहीं सुलझाने से गाँठें बन जातीं है । तो इस समस्या से छुटाकारा पाने के लिए आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि बच्चे के बालों को ज्यादा ना धोएं और बालों की गाँठों से बचने के लिए अपने बच्चे के बालों में कंघी करें |

5. जिलेटिन का प्रयोग करें
कई लोगों को मालूम नहीं है लेकिन जिलेटिन में ऐसे गुण हैं जो आपके बच्चे के बालों के विकास के लिए बेहतर हैं। इसमें अमीनो एसिड होते हैं- ग्लाइसीन और प्रोलिन। जो हमारे आहार का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। क्योंकि बच्चे तरल कार्बोहाइड्रेट पर ज्यादा निर्भर होते हैं। इसलिए ये एमिनो एसिड न केवल एक शिशु के बाल को मजबूत करते हैं, बल्कि उनके इम्यून सिस्टम का निर्माण करने में भी मदद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
