Latest Updates
-
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध
सिजेरियन डिलीवरी के बाद कब शुरु करें एक्सरसाइज़
अगर आपका सी-सेक्शन हुआ है तो आपको प्रसव के कुछ हफ्तों बाद तक आराम करना होना होगा। क्योंकि इसके कारण होने वाले कट की वजह से घाव को भरने में समय लग सकता है।
सी-सेक्शन होने के बाद कई एतहियात बरतने को कहा जाता है। हालांकि, कुछ डॉक्टर्स का कहना है कि जब आपको शरीर में ताकत महसूस हो, तो आप वॉक करने की शुरूआत कर दें। जबकि पहले समय में दाई लोग ऑपरेशन होने के बाद कई दिनों तक आराम करने की सलाह देती थीं, क्योंकि उनके लिए ऑपरेशन होना एक बड़ी बात थी।
अगर आपका सामान्य प्रसव हुआ है और आपने गर्भावस्था के दौरान एक्साइज की थी, तो आप शुरूआत के कुछ दिनों बाद एक्सरसाइज करना शुरू कर दें।
लेकिन अगर आपका सी-सेक्शन हुआ है तो आपको प्रसव के कुछ हफ्तों बाद तक आराम करना होना होगा। क्योंकि इसके कारण होने वाले कट की वजह से घाव को भरने में समय लग सकता है। लेकिन जब घाव भर जाएं तो आपको कुछ महीने बाद व्यायाम करना शुरू कर देना चाहिए।
परन्तु आपको हमेशा याद रखना होगा कि आप व्यायाम, 3 से 5 महीने में शुरू कर दें। हल्की करें, पर करें ताकि आपको जोड़ और मांसपेशियां जो कि अब तक लॉक न हुई हों, वो स्टफ न हो जाएं और फिर उनमें फैट न जमा होने लगे। सी-सेक्शन के बाद महिलाएं ये 5 प्रकार की एक्सरसाइज कर सकती हैं:

1. ब्रिज -
यह एक ऐसी एक्सरसाइज है जिसे करने से टांकों पर जोर नहीं पड़ेगा और शरीर पर फैट भी नहीं चढ़ेगा। इसके करने के लिए आपको अपनी पीठ के बल लेटना होगा और अपने पैरों को सीधा रखना होगा। इसके बाद अपने कमर वाले हिस्से को ऊपर की ओर एक पुल के समान उठाना होगा और उसे हाथों और पैरों की मदद से हवा में उठाए रहना होगा। ध्यान दें कि कंधों को ऊपर की ओर न उठाएं। ऐसा 10 सेकेंड तक किए रहें और इसे बाद जमीन पर लेट जाएं।

2. कार्डियोवेस्कुलर एक्सरसाइज -
अगर आप बढ़े हुए फैट को कम करना चाहती हैं तो आप इस तरह की एक्सरसाइज करें तो ह्दय संबंधी होती हैं। ये कैलोरी को ज्यादा बर्न करती हैं और हार्ट रेट को फास्ट कर देती हैं। आप साईकलिंग करें, राईडिंग करें और एरोबिक्स करना शुरू कर दें।

3. मॉडीफाइड कोबरा -
अपनी हथेली को अपने कंधों के बराबर में रखकर फ्लैट हों और अपने पेट के बल लेट जाएं। इसके बाद, अपनी कोहनी को पसलियों में अंदर की ओर ले लें। अपनी कमर पर तनाव न दें और अपने चेहरें और गर्दन को ऊपर की ओर उठाएं। अपनी नाभि को स्थिर रखें और ऐसा 4 से 8 बार करें।

4. फॉरवर्ड बेंड -
यह एक स्टैंडिंग एक्सरसाइज है जिसे करके आप अपने पेट की मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं और इसे करने से पेट के निचले हिस्से और हिप पर जमने वाला फैट कम होने लगता है। इसके लिए आपको सीधे खड़ा होना होगा और अपने शरीर को कमर से 90 डिग्री के कोण पर झुकाना होगा और इसके बाद पूरा ही फोल्ड होना होगा। ऐसा 10 सेंकड तक किए रहें और इसके बाद पुन: खड़ी हो जाएं।

5. लोअर एबडॉमीनल स्लाइड -
इस एक्सरसाइज को सी-सेक्शन के बाद करना सबसे सेफ रहता है और सर्जरी के टांकों को एफेक्ट भी नहीं करती है। इसे करने से पेल्विस भी मजबूत हो जाती है। इसे करने के लिए सीधे लेट जाएं। और अपने बाएं पैर को ऊपर की ओर यानि पेट की ओर फोल्ड करें। इसके बाद इसे वापस उसी पोजिशन पर ले जाएं और अब दाएं पैर को ऊपर की ओर ले जाएं। ऐसा करते हुए आप गहरी सांस लें।



Click it and Unblock the Notifications
