Latest Updates
-
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल
इन आसान से घरेलू नुस्खों से रोके प्रेगनेंसी के बाद हेयरफॉल को..

अभी अभी आपने मातृत्व जीवन में प्रवेश किया है, खैर ये आपकी जिंदगी का अभी तक का सबसे खुशनुमा बदलाव है। लेकिन प्रेगनेंसी के बाद आपको अपने शरीर पर भी थोड़ा ध्यान देना शुरु कर देना चाहिए। क्योंकि प्रेगनेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव के कारण शरीर में काफी बदलाव देखने को मिलता है।
चेहरे और पूरे शरीर में छोटे से लेकर बड़े काफी बदलाव देखने को मिलता है। प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं की जो सबसे बड़ी समस्या देखने को मिलती है, वह बालों का बहुत ही अधिक मात्रा में झड़ना। जिससे कि महिलाएं आए दिन परेशान रहती हैं ये समस्या हार्मोन लेवल के तेजी से गिरने के कारण होता है।
क्योंकि, प्रसव के बाद, एस्ट्रोजन का स्तर अचानक से नीचे गिरने लगता है जिससे कि यह समस्या उत्पन्न होती है। वैसे डिलीवरी के कुछ महीनों बाद ये समस्या अपने आप ठीक होने लगती है, लेकिन अगर आप अपनी डेली रुटीन में थोड़ा बदलाव लाए तो यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। आइए जानते है कि कैसे डिलीवरी के बाद आप कैसे हेयरफॉल से निजात पा सकती है।

मेथी का पेस्ट..
मेथी के बीज या मेथी से हेयरलॉस कम होने के आसार होते है।
मेथी को रातभर के लिये पानी में भिगो कर रख दें और सुबह उसका पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को गीने बालों पर लगाएं और 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से सिर को धो लें। ये पेस्ट बालों में से डेंड्रफ हटाने का काम भी करता है।

अंडे की सफेदी
अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो आप हाथों हाथ ये नुस्खा ट्राय कर सकती है। अंडे की सफेदी का एक हेयरमास्क तैयार कीजीए, उसमें 3 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल के मिलाएं। अब अंदाजा भी नहीं लगा सकते है कि इससे कितनी जल्दी आपको असर देखने को मिलेगा। ये मिक्सर न सिर्फ आपके बालों को स्मूद टेक्चर देखा बल्कि आपके जड़ो को भी पोषकता देगा।

दही
बालों के लिए एकदम एक्सीलेंट टॉनिक, इसे बालों का नेचुरल कंडीशनर कहा जाता है। इसे एक छोटे से कटोरे में भरकर इसे जड़ों से लगाना शुरु करें। बस इसें 10 मिनट के लिए बालों में छोड़ दे इसके बाद साफ पानी से सिर धो लें। उसके बाद आप अपने बालों से प्यार कर बैठेंगी।

नारियल का दूध
नारियल के तेल की तरह ही नारियल का दूध भी बहुत अच्छा होता है। इसमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है। ये बालों की चमक बढ़ाता है। इसके अलावा नारियल का दूध बालों के लिए कई प्रकार से उपयोगी है। बालों के निचले सिरे से प्रारंभ करें तथा फिर सिर की त्वचा की मालिश करें। बालों को बांधकर 15 मिनिट तक ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद बालों को होममेड शैंपू (घर पर बने शैंपू) से अच्छे से धोएं।

भृंगराज
भृंगराज की ताजा पत्तियों को कुचलकर इसका पेस्ट तैयार करें, इसमें दही या दूध मिला लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों में लगा लें। फिर देखिए इसके कमाल के नतीजे। इसके अलावा भृंगराज के तेल से नियमित मसाज करने से स्कैल्प पर संक्रमण नहीं होता। इससे डैंड्रफ दूर रहती है। इसका नियमित इस्तेमाल बालों को असमय सफेद होने से रोकता है और बालों का कुदरती रंग बरकरार रखता है।

आंवला
आंवला में मौजूद विटामिन C बालों को मजबूत बनाकर इनका झड़ना खत्म करता है। एक आंवला का गूदा निकाल लें और इसमें 1 छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प का मसाज करें, आधे घंटे बाद इसे धो लें। हफ्ते में एक से दो बार ऐसा करें। इसके अलावा आप चाहे तो सूखे आंवला के पाउडर को शिकाकाई के साथ मिलाकर भी लगा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
