Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
सीजेरियन डिलीवरी के बाद क्यों पक जाते हैं टांके, जानें किन बातों का ध्यान रखें
सिजेरियन डिलीवरी, सामान्य डिलीवरी से बिल्कुल अलग होती है। इसमें बच्चें को निकालने के लिए पेट पर एक बड़ा कट लगाया जाता है। सीजेरियन डिलीवरी में सबसे ज्यादा चिंता की बात होती है कि टांके वाली जगह का ध्यान कैसे रखना है। यदि इस दौरान टांकों की ठीक तरह से देखभाल न की जाए तो रिकवर होने में देरी या इंफेक्शन का खतरा रहता है। सीजेरियन डिलीवरी में कई महिलाओं के टांके पक जाते हैं, ऐसा क्यों होता है, महिलाओं को क्या सावधानियां रखनी चाहिए, किन लापरवाहियों से बचना चाहिए।

कैसे पक जाते है टांके?
ज्यादातर केसेस में महिलाओं को कोई परेशानी नहीं होती, लेकिन महिला यदि डायबेटिक है या बहुत ज्यादा मोटी है, तो ऐसी महिलाओं के टांके ठीक होने में ज्यादा समय लगता है। ऐसी महिलाओं को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। यदि टांकें ठीक नहीं हो पा रहे हैं, तो रोजाना ड्रेसिंग करने की जरूरत भी पड़ती है और कई बार उन्हें खोलकर फिर से स्टिचेस करने पड़ते हैं। कई बार इंफेक्शन की स्थिति में लैब में टेस्ट के लिए भी भेजना पड़ सकता है और इसका कारण जानने की कोशिश की जाती है। जो महिलाएं सही डाइट नहीं लेतीं, उनके टांके पकने में भी समय लग सकता है।

क्यों करनी पड़ती है फिर से सर्जरी?
सिजेरियन डिलीवरी के बाद हम महिलाओं को एंटीबायोटिक, विटामिन सी, एंटी इन्फ्लेमेंट्री आदि देते हैं। एंटीबायोटिक देने और नियमित ड्रेसिंग के बाद भी यदि टांके ठीक नहीं होते, तो कई बार उन्हें खोलकर फिर से स्टिचेस की जरूरत पड़ती है। फिर सात दिन के बाद ड्रेसिंग की जाती है। जिन्हें कोई दिक्कत न हो, उनके टांके अपने आप ठीक हो जाते हैं।

सिजेरियन डिलिवरी के बाद टांके की देखभाल करते वक्त कपड़े जरूर बदलें
- यदि आप अस्पताल से बैंडेड लगाकर घर जा रही हैं, तो दिन में एक बार टांकों को कवर करने वाले कपड़ों को जरूर बदलें। टांकों के गीला होने पर कपड़े एक से अधिक बार बदलें। टांकों को कितने वक्त तक ढंक कर रखना है, इस बारे में डॉक्टर आपको सलाह दे सकते हैं।
- टांकों के ताजा होने के कारण घर आने के बाद भी कुछ दिनों तक नहाने से बचना चाहिए। अगर नहाना हो तो विशेषज्ञ के निर्देशानुसार ही नहाएं वर्ना पानी के इस्तेमाल से इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
- कई महिलाओं को टांके ठीक होते समय खुजली होती है, ऐसा होना सामान्य है। ऐसे में मां को बढ़े हुए नाखून नहीं रखने चाहिए, इससे बच्चे और उनके शरीर को नुकसान हो सकता है। जो महिलाएं सफाई का ध्यान नहीं रखती, उनके टांके भी पक सकते हैं, इसलिए सफाई का खास ध्यान रखें।



Click it and Unblock the Notifications
