Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्रेगनेंसी में पैरों के दर्द से कैसे पाएं निजात

पैरों में दर्द होने के क्या हैं कारण-
1. इस दौरान वजन बढ जाने की वजह से पैरों पर काफी जोर पडता है इसलिए जब रात में आप आराम करती हैं तो मासपेशियां ढीली पड जाती हैं और फिर उनमें असहनीय दर्द पैदा हो जाता है।
2. इस अवस्था में गर्भाशय के बढ़ जाने के कारण पैरों तक जाने वाली कुछ नसें दब जाती हैं जिससे पैर में खून का प्रवाह कम हो जाता है।
3. शरीर में कैल्श्यिम, मैगनीश्यिम और पोटैश्यिम की कमी हो जाना भी एक कारण है।
4. खाने की चीज़ो में फॉस्फोरस का अधिक होना भी पैरों में दर्द का कारण बनता है।
पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए कुछ सुझाव
1. दर्द को कम करने के लिए सबसे बेहतरीन व्यायाम है स्ट्रेचिंग करना। सुबह के समय और सोने से पहले अपने पैरों और पंजों को स्ट्रेच करना ना भूलें।
2. सोने से पहले गरम पानी में अपने पैरों को 20-30 मिनटों के लिए अच्छी तरह से डुबाएं। ऐसा करने से आपके पैरों को बहुत आराम मिलेगा और दर्द भी कम होगा।
3.कोशिश करें कि अपने पैरों को ज्यादा देर तक कभी भी मोड़ कर ना बैठें। अगर दर्द महसूस होने लगे तो थोडी थोडी देर पर अपने बैठने का तरीका बदल लें।
4.जब भी आप बैठी हों तो उस समय धीरे धीरे अपने टखनों को घुमाएं।
5.गर्भावस्था के दौरान हल्का चलना फिरना आपके और आपके होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन होगा। चलने से पैरों की मासपेशियां मजबूत होती हैं और साथ ही दर्द भी कम होता है।
6.हर रोज़ हरी सब्जियों और ताज़े फलों का जूस पिएं इससे आपको पोषण मिलेगा और ताकत भी।
पैरों में दर्द न महसूस हो इसके लिए आप अपने खाने में हरी सब्जियों और व्यायाम को शामिल करें और इस दर्द से राहत पाएं।



Click it and Unblock the Notifications
