Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी 7 आहार
प्रेग्नेंसी के दिनों की अच्छी बात यह होती है कि महिलाएं हर तरह के स्वास्थ्यवर्धक भोजन को खाती है क्योंकि उसे खुद से ज्यादा बच्चे की चिंता होती है। ऐसे समय में वह वजन बढ़ने की चिंता किए बिना बिंदास खाती है। इस आर्टिकल में गर्भवती महिलाओं के आवश्यक 7 आहार के बारे में बताया जा रहा है जिसे उन्हे खाना अत्यंत आवश्यक है।
गर्भावस्था के दौरान विटामिन की अधिक मात्रा के साइड इफेक्ट

1) कैल्शियम
हम सभी जानते है कि शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होने पर हड्डियां मजबूत रहती है और दांतों का विकास भी अच्छी तरह होता है। अगर गर्भवती महिला के शरीर में कैल्शियम की कमी रहेगी तो बच्चे के शरीर में हड्डी और दांतों का विकास अच्छी तरह नहीं होगा। इसलिए, प्रेग्नेंट वूमन को कैल्शियम से भरपूर साग, सब्जी और गोलियों का सेवन अवश्य करना चाहिये, ताकि बच्चे का विकास अच्छी तरह हो और महिला के शरीर में भी कमजोरी न आएं। इसके लिए महिला को हर दिन कम से कम ग्लास दूध पीने की आवश्यकता है। वैसे चीज़, पनीर और अन्य खाद्य सामग्रियां भी कैल्सियम की कमी को पूरा कर सकती हैं।

2) फॉलिक एसिड
सामान्यत: हमें पता होता है कि शरीर में फॉलिक एसिड की कमी से छाले पड़ जाते है लेकिन गर्भवती महिला के शरीर में फॉलिक एसिड का उपयोग दूसरा होता है। गर्भवती महिला के शरीर में भरपूर मात्रा में फॉलिक एसिड होने पर बच्चे के ब्रेन और रीढ़ की हड्डी का विकास अच्छी तरह होता है। गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला को डॉक्टरों द्वारा फॉलिक एसिड से भरपूर खाद्य सामग्री खाने के लिए कहा जाता है, इसके अलावा कुछ प्रकार की दवाईयां भी जाती हैं। जानकरी के लिए बता दें कि सोया पनीर, हरी सब्जियों जैसे - पालक, मेथी, लौकी, खरबूज, मूंगफली आदि में फॉलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। कई गर्भवती महिलाओं को मूंगफली से एलर्जी होती है, ऐसे में वह इस बात का विशेष ख्याल रखें कि वह क्या खाएं, जिससे उन्हे तकलीफ न हों।

3) आयरन
शरीर में आयरन की भरपूर मात्रा होने पर हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ जाता है और बच्चे के शरीर का विकास अच्छी तरह होता है। याद रहें कि गर्भावस्था के दौरान खाई जाने वाली हर चीज बच्चे के शरीर पर भी बराबर असर करती है, ऐसे में आयरन की मात्रा पर्याप्त लेनी चाहिये ताकि बच्चा हष्ट-पुष्ट और स्वस्थ पैदा हो। बस ध्यान रखने योग्य बात यह है कि कभी भी कैल्शियम और आयरन वाले फूड को एक साथ न खाएं, क्योंकि कैल्शियम में आयरन को अवशोषित वाले स्ट्रांग गुण होते हैं। आयरन के लिए ब्रोकली सलाद सबसे बेहतर ऑप्शन है।

4) प्रोटीन
गर्भावस्था के दिनों में शरीर में हर दिन 10 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है ताकि बच्चा और उसकी मां दोनों की स्वस्थ रहें। प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा से शरीर में मांसपेशियां मजबूत होती है और ताकत आती है। अंडे और चिकन में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप शाकाहारी है तो दालें, सोया और अंकुरित चने आदि भी खा सकती हैं, इनमें भी भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है।

5) विटामिन बी12
गर्भावस्था के दिनों में विटामिन बी12 को न लेना सबसे बड़ी भूल होती है। बच्चे के दिमागी विकास और प्रॉपर फंक्शनिंग के लिए विटामिन बी12 सबसे ज्यादा लाभकारी होता है। मुर्गियों और बकरे के मीट में विटामिन बी12 सबसे ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। अगर आप शाकाहारी है तो स्प्राउट बीन्स खाएं।

6) पानी
शायद इस बात को बताने की आवश्यकता नहीं है कि गर्भावस्था के दौरान महिला को पर्याप्त पानी क्यों पीना चाहिये। पानी पीने से न ही शरीर के विषैले तत्व पेशाब के रूप में बाहर निकल जाते हैं बल्कि बॉडी डिहाईड्रेट भी नहीं होती है। इससे कई प्रकार के संक्रमण से मां और बच्चा बचे रहते है।

7) फल
फल, कभी भी कहीं भी मिलते हैं और सबसे ज्यादा लाभकारी होते है। आप सभी फलों को एकसाथ काटकर खाएं, यानि फ्रुटसेलेड बनाएं और हल्का सा चाट मसाला डालकर खाएं। इससे गर्भवती महिला के मुंह का टेस्ट भी चेंज हो जाता है और उसे अच्छा भी लगता है। सभी फलों में कुछ खास गुण होते है जो शरीर को स्वस्थ बनाते है। जैसे - आयरन, फाइबर आदि।



Click it and Unblock the Notifications
