Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
गर्भावस्था के दौरान मछली के सेवन में बरतें सावधानी
इसमें कोई संदेह नहीं है कि मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है और इसमें प्रोटीन भी खूब पाया जाता है। गर्भवती होने की स्थिति में महिलाओं को लगता है कि मछली के भरपूर सेवन से उनके बच्चे को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिल जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं है। मछली का अपर्याप्त सेवन और सही तरीके से सेवन न करने से गर्भवती महिला को कोई लाभ नहीं होने वाला है। कुछ मछलियों में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो आपके बच्चे के लिए आवश्यक नहीं है और उनसे बच्चे के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
आजकल मछलियां, गंदे समुद्री पानी में रहती हैं, जहां कई औद्योगिक कम्पनियों का कचरा जाता है और मछलियों में जहरीले पोषक तत्व समा जाते है, ऐसे में उनका सेवन फायदे से ज्यादा नुकसान करता है। इनमें ऐसे तत्व समा जाते है जो बच्चे के नर्व सिस्टम को फेल भी कर सकते हैं। मछली खाने के फायदे
अगर आपको मछली का सेवन करना है, तो सप्ताह में सिर्फ एक बार ही कम मात्रा में करें और मछली को स्थानीय लोगों से खरीदें जो रोज पकड़ कर लाते हों, ताकि वह रखी हुई न हों और कम विषैले तत्वों वाली हों। मछलियों को खाते समय निम्म बातों पर ध्यान दें:

गर्भावस्था के दौरान मछली के सेवन में बरतें सावधानी
1. मछली को अच्छे से पकाएं। बिलकुल भी कच्चा न रखें। अधपकी या कच्चाी मछली में बैक्टीरिया जीवित रहते हैं जिससे आपके शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। पत्नी का हुआ है गर्भपात तो कैसे संभाले उसे
2. समुद्र से आई मछलियों का सेवन करने से बेहतर है कि आपपास के तालाब या नदी से पकड़ी जाने वाली मछलियों को स्थानीय लोगों से खरीदें। स्वार्डफिश,किंग मैककेरल और शार्क का सेवन करने से गर्भावस्था के दौरान बचना चाहिए। तालाब की रोहू, कातला और हिल्सा अच्छी होती हैं।
3. कैन में रखी हुई मछली का सेवन करने से बचें, इनमें प्रिजवेर्टिव होता है।
4. आखिरी लेकिन जरूरी : अगर आपको ओमेगा-3 ही चाहिए तो दही, बीन्स और अंडे का सेवन करें, वो ज्यादा लाभप्रद होगा।



Click it and Unblock the Notifications











