Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
गर्भावस्था में इन लक्षणों की न करें चिंता
प्रेग्नेंसी का पता, सबसे पहले तब चलता है जब महिला के पीरियड्स बंद हो जाते हैं। उसके बाद, सुबह की कमजोरी और मतली आना भी काफी स्वाभाविक लक्षण होते हैं। कई बार, ऐसे लक्षण सामने आते हैं जो महिला और परिवार के लोगों को कन्फ्यूज कर देते हैं कि समस्या क्या है।
गर्भावस्था के दौरान कई बार योनि से चिपचिपा पदार्थ बहने लगता है या स्तनों में कसाव हो जाता है। ये सब हारमोन्स में आने वाले परिवर्तन की वजह से होता है। गर्भावस्था के अंतिम चरण में ऐसा बहुत ज्यादा होता है। कई बार तो पीला स्त्राव भी होने लगता है।

अगर इस पदार्थ में भयानक बदबू आती है तो डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए, यह एक प्रकार का फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है। कई बार यह स्त्राव, अमोनियोटिक फ्लूयड भी हो सकता है जो कि बॉडी से लीक करने लगता है।
READ: प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लीडिंग और डिस्चार्ज की प्रॉब्लम

गर्भावस्था के दौरान, स्पॉटिंग होना सामान्य सी बात है। ये पीरियड्स की तरह नहीं होता है लेकिन इसमें ब्लड़ आता है क्योंकि गर्भाशय के कुछ हिस्से खुलते हैं। लेकिन गर्भपात होने की स्थिति में ऐसा होता है, इसलिए लापरवाही न बरतें।

अगर किसी महिला को नाक से अचानक से खून आने लगता है तो इसमें एकदम से भयानक बात नहीं है। प्रेग्नेंसी में ऐसा कभी-कभी हो जाता है। लगभग 10 प्रतिशत महिलाओं में ये लक्षण पाएं जाते हैं।

गर्भावस्था के दिनों में सूजन आना सामान्य बात है और दर्द व पैरों में ऐंठन होना भी नॉर्मल है। इस दौरान शरीर के हारमोन्स इस तरह बदलते हैं कि हर दिन कुछ नया लक्षण उभरकर सामने आता है। बहुत बार कमर में दर्द भी होती है।

गर्भावस्था के अंतिम चरण में निप्पलों और एरोला के रंग में परिवर्तन आने लगता है। यह डार्क कलर के होते जाते हैं क्योंकि इनमें रक्त की मात्रा बढ़ जाती है। साथ ही ये महिला के शरीर को स्तनपान के लिए भी तैयार कर देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications