Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
क्या होता है जब गर्भवती माताएं ठीक से नहीं खाती?
क्या आप जानते हैं क्या होता है जब गर्भवती माताएं ठीक से नहीं खाती? गर्भावस्था के दौरान कुपोषण से होने खतरों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें...
क्या आप गर्भवती है? क्या आप ठीक से खा रही हैं? हो सकता है कि आप एक वर्किंग वुमेन हों जो अपनी रोजाना की मीटिंग, प्रोजेक्ट्स आदि में बहुत अधिक व्यस्त हों, हालाँकि जब मातृत्व की बात आती है तब आप उसे टाल नहीं सकती।
आप इस क्षेत्र में अपना बेस्ट देना चाहती हैं, सही है न? तो यदि आप नई नई मां बनने वाली हैं तो आपको जान लेना चाहिए कि यदि गर्भावस्था के दौरान आप उचित आहार नहीं लेंगी तो इसके क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं।
घबराने की कोई बात नहीं है, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी व्यस्त हैं, इस समय आपका बच्चा आपकी प्राथमिकता है और आपको स्वयं को बच्चे के प्रति समर्पित कर देना चाहिए। हालाँकि प्रत्येक महिला और बच्चा समान नहीं होते परन्तु प्रत्येक मां को गर्भावस्था के दौरान उचित पोषण की आवश्यकता होती है।
मां और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए उचित आहार बहुत आवश्यक है। उचित पोषण न मिलने के कई प्रभाव हो सकते हैं। इसके अलावा प्रत्येक महिला और बच्चे में अनुचित आहार के विभिन्न प्रभाव दिखाई देते हैं। उचित पोषण न मिलने के कारण जो प्रभाव देखे जाते हैं उनमें कुछ आम प्रभाव हैं जैसे जन्म के समय बच्चे का वज़न कम होना, जन्म के समय बच्चे की मृत्यु, तंत्रिका ट्यूब विकार आदि। आइये अब उचित आहार न मिलने से गर्भवती महिलाओं पर होने वाले प्रभावों को गहराई से जाने, ये इस प्रकार हैं:

मस्तिष्क संबंधी विकार
जब गर्भवती महिला ठीक से नहीं खाती है तो अनुचित पोषण के कारण कई प्रकार की मानसिक बीमारियाँ हो सकती हैं। कुछ मामलों में आपके बच्चे के मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी का विकास असामान्य हो सकता है। कुछ अन्य मामलों में सब कुछ सामान्य दिखता है परन्तु आपके बच्चे में सीखने की क्षमता नहीं होती।

भ्रूण या शिशु हानि
यदि आप कुपोषित माता हैं तो हो सकता है कि आपको अपने भ्रूण की मृत्यु सहन करनी पड़े या आपका बच्चा बहुत जल्दी मर सकता है। हालाँकि आजकल ऐसे मामले बहुत कम हो गए हैं फिर भी आपको इन दुष्परिणामों को अनदेखा नहीं करना चाहिए और स्वस्थ आहार पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

जन्म के समय बच्चे का वज़न बहुत कम हो सकता है
यदि गर्भावस्था के दौरान आपने उचित पोषण युक्त आहार नहीं लिया है तो आप कम वज़न वाले बच्चे को जन्म देंगी। इसके अलावा उचित आहार न मिलने से बच्चे का वज़न कम रहता है और उनके गंभीर स्थिति में जाने का खतरा बना रहता है। साथ ही साथ अधिकाँश मामलों में ऐसे बच्चे पहले कुछ सालों में ही मर जाते हैं।

अपर्याप्त विकास
यदि आप ठीक से नहीं खायेंगी या आपके आहार में विटामिन्स और अन्य आवश्यक पोषक तत्व नहीं होंगे तो आपके शरीर में संसाधनों की कमी होने के कारण आपके बच्चे का विकास बहुत धीरे धीरे होगा।

कम कैलोरी काउंट
यदि आप गर्भावस्था के दौरान ठीक तरह से नहीं खायेंगी तो हो सकता है आपके बच्चे का जन्म समय से पहले हो जाए और इस तरह बच्चे को विटामिन्स और कैलोरीज़ नहीं मिल पाते। तो ध्यान रहे कि पहले ट्राईमिस्टर में आपको प्रतिदिन 2200 कैलोरीज़ लेनी है, दूसरे ट्राईमिस्टर और तीसरे ट्राईमिस्टर में इसे बढाकर 2300-2500 कैलोरी करना है।

प्रतिदिन कम से कम तीन बार भोजन ज़रूर करें
ध्यान रहे कि आप प्रतिदिन बिना फेल हुए तीन बार अवश्य खाना खायेंगी। क्योंकि आपका बच्चा आपके शरीर से पोषक तत्व लेता है अत: यदि आप खाने को नकारेंगी तो इसका सीधा असर आपके बच्चे के पोषण पर पड़ेगा।

कैल्शियम की कमी नुकसानदायक हो सकती है
याद रखें, कैल्शियम आपके बच्चे के लिए बहुत आवश्यक है और यदि आप इसे उचित मात्रा में नहीं लेती हैं तो आपका बच्चा इसे आपके दांतों और हड्डियों से ले लेता है। इससे आपको आर्थराइटिस या ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता सकता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है, भले ही आप एक जवान मां हों।

फोलिक एसिड की कमी
गर्भावस्था के प्रारंभिक चरणों में फोलिक एसिड बहुत आवश्यक होता है क्योंकि इसकी कमी से तंत्रिका ट्यूब विकार हो सकता है। फोलिक एसिड की कमी से तंत्रिका ट्यूब संबंधी विकार आ सकते हैं। अध्ययनों के अनुसार ऐसी महिलायें जो फोलिक एसिड कम मात्रा में लेती हैं उनमें समय पूर्व प्रसव की सम्भावना उन महिलाओं से अधिक होती है जो फोलिक एसिड की पर्याप्त मात्रा लेती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
