Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
प्रेग्नेंसी में भूलकर भी न पीएं ग्रीन टी
अगर आप प्रेग्नेंट है और ग्रीन टी पीने की आदि है तो यह आर्टिकल आपके लिए है-
ग्रीन टी को वैसे तो बहुत ही सेहतमंद माना गया है। ग्रीन टी में सबसे अधिक मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. इसके अलावा इसमें और भी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैसे ग्रीन टी का चलन इन दिनों बहुत ज्यादा हो गया है। लेकिन हम आज आपकों इस आर्टिकल के जरिए बता रहे हैं कि गर्भावस्था के समय ग्रीन टी पीना सही होता है कि नहीं? हालांकि इसको लेकर खूब भ्रांतिया है।
लेकिन यह बात तो सच है कि ग्रीन टी में कैफीन की मात्रा ज्यादा होती है। अत्यधिक मात्रा में कैफ़ीन लेने से मां और भ्रूण दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है। संतुलित मात्रा में ग्रीन टी लेना फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी ले रही हैं तो ये खतरनाक भी हो सकता है।
इसलिए गर्भावस्था में ग्रीन टी का सेवन डॉक्टर की सलाह के बाद ही करें। आइए जानते है कि गर्भावस्था में ग्रीन टी पीने के क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।

न्यूरल ट्यूब होने का खतरा
शोधों से यह साबित हुआ है कि बच्चे के गर्भ में आने के समय में ग्रीन टी का सेवन करने से न्यूरल ट्यूब विकार (neural tube defects) हो सकता है।

बच्चे के दिमागी विकास में असर
गर्भावस्था में फॉलिक एसिड लेना मां और बच्चे दोनों के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी से बच्चे का पूर्ण दिमागी विकास नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आप बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी लेती हैं तो आपके बच्चे को फॉलिक एसिड का पूरा फायदा नहीं मिल पाता है।

आयरन में कमी
बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन टी पीने से आयरन के अवशोषण में समस्या आती है। जिसके कारण हीमोग्लोबीन का उत्पादन नहीं हो पाता है और मां-बच्चे को एनिमिया होने की आशंका बढ़ जाती है।

मेटाबॉलिज्म की दर बढ़ जाती है
बहुत अधिक मात्रा में ग्री टी पीने से मेटाबॉलिज्म दर बढ़ जाती है। गर्भावस्था में मेटाबॉलिज्म की दर यूं ही बढ़ी होती है। ऐसे में इसका और बढ़ जाना मां और बच्चे के लिए खतरनाक हो सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
