Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
नन्हे मेहमान के आने से पहले ही ले आएं उनकी ज़रूरत का सारा सामान
अगर आप पहली बार माता पिता बने हैं तो ज़ाहिर सी बात है बहुत ज़्यादा खुश और उत्साहित होंगे लेकिन वहीं दूसरी ओर आपके मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे होंगे जो आपको परेशान कर रहे होंगे। जी हाँ, अकसर पहली बार बने पेरेंट्स इस बात को लेकर चिंतित रहते हैं कि अपने नए मेहमान के लिए क्या करें और कैसे करें ताकि उसकी सभी ज़रूरतें पूरी हो सकें।
ऐसे में पहली बार पेरेंट्स बनने वाले पति पत्नी को ज़्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है क्योंकि उनके लिए यह एकदम नया अनुभव होता है फिर भी एक अच्छे और ज़िम्मेदार माता पिता होने के नाते वे अपने बच्चे के लिए बेस्ट ही करना चाहते हैं।

खैर, अभ्यास और अनुभव दो ऐसी चीज़ें हैं जिससे आप सब कुछ बड़े ही आसानी से सीख सकते हैं। पेरेंटिंग आपको कोई किताब नहीं सीखा सकती है। बच्चे का ख्याल रखने का तरीका हर माता पिता का अलग होता है। यदि घर में कोई बड़ा बुजुर्ग आपको गाइड करने के लिए है तो सब कुछ बहुत ही आराम से मैनेज हो जाएगा लेकिन अगर ऐसा नहीं है और आप पहली बार माता पिता बने हैं तो फिर आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
कई पेरेंट्स घंटों बैठकर इस बारे में यहां वहां से जानकारियां हासिल करने की कोशिश या फिर दूसरों से सलाह लेते हैं कि अपने बच्चे की देखभाल कैसे की जाए ख़ास तौर पर पेरेंट्स शुरुआत में बच्चों के इस्तेमाल में आने वाली ज़रूरी चीज़ों को लेकर ज़्यादा कंफ्यूज रहते हैं।
ऐसे में आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप उन सभी चीज़ों की जानकारी पहले से ही रखें और घर पर एडवांस में ही सारी तैयारियां कर लें ताकि जब आपका नया मेहमान घर आए तो उसकी देखभाल में कोई कमी न रह जाए और आपको भी परेशानी न हो।
आज हमने अपने इस लेख में आपके नन्हे मुन्हे की ज़रुरत की सभी चीज़ों की एक पूरी सूची तैयार की है तो आइए जानते हैं उन सभी चीज़ों के बारे में।
शुरुआत के दिनों में नवजात शिशु के लिए पड़ती है इन चीज़ों की ज़रुरत
1. फीडिंग
स्तनपान कराने वाली माताओं को किसी भी उपकरण की ज़रूरत नहीं पड़ती हालांकि कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जो सभी माताओं के लिए बेहद मददगार साबित होती है जैसे,
बर्प क्लॉथ: बच्चे को दूध पिलाने के बाद उन्हें डकार दिलाना ज़रूरी होता है। कई बार डकार दिलाते वक़्त बच्चा मुँह से थोड़ा दूध बाहर निकाल देता है। ऐसे में डकार दिलाते वक़्त एक कपड़ा आपको साथ में ज़रूर रखना चाहिए ताकि आपके या फिर बच्चे के कपड़े खराब न हो।
ब्रेस्ट पंप: कई बार बच्चे स्तनपान थोड़ी थोड़ी मात्रा में करते हैं जिसके कारण आपके स्तन कठोर हो जाते हैं और आपको दर्द होने लगता है। इस तरह के ब्रेस्ट पंप की मदद से आपको दर्द से राहत मिलेगी। आप मैन्युअल या फिर इलेक्ट्रिक ब्रैस्ट पंप का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मिल्क स्टोरेज कंटेनर: यदि आप ब्रेस्ट पंप का प्रयोग कर रही हैं तो आप अपने स्तन से निकले दूध को एक कंटेनर में स्टोर करके रख सकती हैं ताकि जब आप मौजूद न हों तो आपके बच्चे को आपका दूध मिल सके।
ढ़ेर सारे बिब्स: बिब्स की ज़रुरत ख़ास तौर पर बच्चों को दूध पिलाते वक़्त पड़ती है।
नर्सिंग पिलो: स्तनपान करने वाली माताओं के लिए यह बेहद ज़रूरी होता है कि जब भी वह अपने बच्चे को दूध पिलाएं तो वे बड़े ही आराम से बैठें ताकि आपका बच्चा भी आराम से दूध पी सके। इसके लिए आप तकिये को अपने पीछे रख लें और अपनी पीठ को सपोर्ट दें।
नर्सिंग ब्रा: अपने सामान्य साइज़ से एक साइज़ बड़ा ही ब्रा खरीदें।
ब्रैस्ट पैड्स: कई महिलाओं के स्तन से दूध का रिसाव होने लगता है इसके लिए आप ब्रैस्ट पैड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्रैस्ट पैड्स डिस्पोजेबल भी उपलब्ध होते हैं या फिर आप इन्हें घर पर भी धो सकती हैं।
पीड़ादायक निप्पल्स के लिए कोई क्रीम या लोशन
यदि आप अपने बच्चे को स्तनपान नहीं कराती हैं और उसे बाहर का दूध देती हैं तो आपको इन चीज़ों की ज़रुरत पड़ सकती है:
फार्मूला: एक्सपायरी डेट ज़रूर चेक कर लें
दूध की बोतल
बोतल के लिए निप्पल
2. कपड़े
बच्चे के लिए कितने कपड़े चाहिए यह आप पर निर्भर करता है क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद शायद ही आप बार बार शॉपिंग के लिए बाहर जा पाएं या फिर आपके मैटरनिटी शॉपिंग में आपके दोस्त और परिवार वाले आपकी मदद कर सकें।
पूरे और आधे आस्तीन के कपड़े
आगे बटन वाली शर्ट
नाईट गाउन/फीडिंग नाइटी
टॉप और पायजामा के सेट
एक जोड़ी ज़िप्पर वाली स्ट्रेटची चप्पल
कम से कम पांच जोड़ी पैंट
दो से तीन जोड़े दस्ताने
स्वेटर, कार्डिगन और स्वैटशर्ट
बच्चे के कपड़े धोने के लिए डिटर्जेंट
कम्बल
बच्चे को लपेटने के लिए चादर
रूई
3. डायपरिंग
डिस्पोजेबल डायपर से बेहतर दोबारा इस्तेमाल में आने वाले डायपर होते हैं।
बच्चे के साइज़ के अनुसार दर्ज़न भर डायपर
यदि आप कपड़े का डायपर इस्तेमाल कर रही हैं तो दर्ज़न भर वाटरप्रूफ कवर की ज़रुरत आपको पड़ सकती है
रबर के मैट
डायपर रैश क्रीम
डिस्पोजेबल वाइप्स
4. नहलाना
बेबी बाथ टब जो स्लिपरी न हो
बेबी साबुन और शैम्पू
मालिश के लिए तेल (नहाने से पहले मालिश के लिए)
बालों के लिए तेल
शावर कैप
नरम मुलायम तौलिये
नरम दांतों वाली कंघी
5. बेडटाइम
यदि आपका बच्चा पालने में सोता है तो
पालने के लिए नरम गद्दा
सोते समय बच्चे के आस पास खिलौने न रखें
नरम मुलायम चादरें
हल्के कम्बल जो पालने में आसानी से फिट हो जाएं
पालने के गद्दे के लिए वाटरप्रूफ कवर
अगर आप बच्चे के साथ सोते है तो
एक बढ़िया गद्दा जो ज़्यादा हार्ड न हो
वाटरप्रूफ पैड्स/रबर बच्चे के चादर के नीचे बिछाने के लिए
हल्के कम्बल
साफ़ सुथरी चादर
कुछ अन्य चीज़ें जो आपके बच्चे के लिए ज़रूरी है
रोक्किंग चेयर/बूस्टर सीट
दवा के लिए ड्रॉपर
कुछ आम दवाइया जैसे सर्दी, खांसी या फिर हल्के बुखार के लिए
बेबी थर्मोमीटर
प्लेमेट
प्रॉम
बाथ टॉयज़
कार सीट
नेल क्लिपर
डायपर बैग
बच्चे के कपड़ों के लिए हेंगर
बच्चे के कपड़े रखने के लिए बास्केट
पैसिफ़िएर्स
नाईट लाइट
अच्छी लोरियों की सीडी या ऑडियो टेप
गंदे डायपर के लिए डस्टबिन
पालना
बेबी मॉनिटर
ह्यूमिडिफायर
यह सूची हमने पहली बार बने पेरेंट्स के कार्यों को ध्यान में रख कर तैयार की है। इस सूची में जितनी भी चीज़ों का ज़िक्र किया गया है वह सब आपके बच्चे के लिए ज़रूरी है। इनमें से अधिकांश चीज़ों की ज़रूरत आपके बच्चे के घर आते ही आपको पड़ती है।



Click it and Unblock the Notifications
