Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों में ऐसे खुद को एक्टिव रखती है सानिया मिर्जा

हाल ही में टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया में पहली बार अपना बेबी बम्प दिखाया है। सानिया मिर्जा इन दिनों प्रेगनेंसी के आखिरी और तीसरे चरण को एंजॉय कर रही हैं। वो प्रेगनेंसी के दौरान खुद को एक्टिव रखने के लिए वॉक, खेल और योगा का सहारा ले ले रही है। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्सरसाइज़ स्टोरी शेयर की। यहां वो पहली बार प्रेग्नेंसी वर्कआउट करती दिख रही हैं।
इस तस्वीरों को पोस्ट करके उन्होंने लिखा Trying To Keep Fit During Pregnancy. उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी प्रेगनेंसी डाइट और एक्सरसाइज प्लान के बारे में बताया कि कैसे वो खुद को इस दौरान कैसे अपना ध्यान रख रही हैं।

आइए जानते है सानिया मिर्जा का प्रेगनेंसी प्लान।
अच्छी नींद लेती हैं
सानिया मिर्जा, प्रेगनेंसी के दौरान शरीर को पूरा आराम देने के लिए अच्छी मात्रा में नींद लेती है। उन्होंने बताया कि रात को नींद बहुत मुश्किल से आती है, खासकर के प्रेगनेंसी के तीसरे चरण पर। इसलिए खुद को रिफ्रेश रखने के लिए वो सुबह आराम से उठती हैं जब उनकी आंख खुलती हैं।
दिमाग को शांत रखने के लिए योगा
सानिया ने बताया कि योगा न सिर्फ शरीर को फिट रखता है बल्कि दिमाग को भी शांत रखता है। प्रेगनेंसी के दूसरे और तीसरे चरण के दौरान जो योगासान अब करते है वो आपको लेबर के दौरान अच्छे से सांस लेने में मदद करते हैं। इसके अलावा सानिया एक्टिव रहने के लिए रोजाना चार से पांच किलोमीटर वॉक करती हैं।

डाइट और मसाज पर देती है ध्यान
सानिया मिर्जा के पास एक सहायक टीम है जिसमें प्रसवपूर्व मालिश (सप्ताह में दो से तीन बार) के लिए एक मालिश विशेषज्ञ शामिल है, एक आहार विशेषज्ञ जो हर कदम पर उन्हें डाइट के बारे में गाइड करता है और एक योग प्रशिक्षक है जो उन्हें योगासन के बारे में सिखाता है। सानिया ने बताया कि अचानक से उन्होंने प्रेगनेंसी के दौरान वजन बढ़ा लिया था। लेकिन अपनी टीम के निर्देशों को पालन करते हुए वो फिर से ट्रैक पर आ गई। सानिया ने बताया कि एक आसान से प्रेगनेंसी के लिए आपको प्रसव पूर्व विशेषज्ञों की राय जरुरत होती है जो आपको प्रेगनेंसी के दौरान आपके शरीर में आ रहे बदलाव के साथ आपको अच्छे से मार्गदर्शन देते हैं।
डाइट प्लान
सानिया मिर्जा बताती है कि उन्होंने पिछले 3-4 सालों से संसाधित चीनी का सेवन बंद का रखा है। अगर कभी मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो वो कम मात्रा में मीठा खा लेती है।
इसके अलावा हरी सब्जियों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। और वो रोजाना फ्रूट में सेव जरुर खाती हैं। इसके अलावा वो गुड़ और ड्रायफ्रूट्स से बने स्नेक्स खाती है। सानिया बताती है कि प्रेगनेंसी के तीसरे चरण में कैल्शियम की सबसे ज्यादा जरुरत होती है इसलिए वो एक गिलास दूध रोजाना पीती है। एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए सानिया दही भी खाती है।
सानिया ने बताया कि चाहे आप गर्भवती हों या नहीं, मेरी डायटिशियन फ्लेक्ससीड खाने की हमेशा सलाह देती हैं और मुझे भारतीय मसालों में भूना हुआ फ्लेक्ससीड खाना पसंद है।



Click it and Unblock the Notifications
