Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जानें 9 महीने मां की कोख में क्या क्या करता है शिशु
पहली बार मां बनना खुद और पूरे परिवार के लिए बहुत खुशी का पल होता है। इस दुनिया में एक नई ज़िंदगी को लाना और अपने गर्भ में छोटी सी जान को पालने के अहसास को शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है।
कई महिलाओं को ये जानने की उत्सुकता होती है कि उनका शिशु गर्भ में क्या करता है और इसीलिए आज इस पोस्ट के ज़रिए हम आपको बताने वाले हैं कि गर्भ के अंदर शिशु क्या करता है।

विशेषज्ञों की मानें तो शिशु ना केवल उंगलियों, पैर और अंगों को चलाना सीखता है बल्कि वो सपने भी देखता है और जम्हाई भी लेता है, अंगूठा भी चूसता है और ऐसी कई सारी चीज़ें करता है जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगें।
अगर आप अल्ट्रासाउंड के दौरान करीब से देखें तो आप गर्भ के अंदर अपने नन्हे से शिशु को देख सकते हैं। कई बार भ्रूण लगतार घूमता रहता है और पेट में लात भी मारता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि भ्रूण जम्हाई लेने और किक मारने से ज़्यादा भी गर्भ के अंदर हरकतें करता है। अगर आप पहली बार मां बनने जा रही हैं तो जान लीजिए कि गर्भ के अंदर आपका शिशु क्या कुछ करता है।
गर्भ में रोना
ये जानकर आपका दिल टूट सकता है लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो अल्स्ट्रासाउंड से ये बात सामने आई है कि शिशु गर्भ के अंदर भी रोते हैं।
गर्भ में बॉन्डिंग
अगर आप जुड़वा बच्चों की मां बनने जा रही हैं तो गर्भ के अंदर आपके दोनों शिशुओं की बॉन्डिंग हो जाएगी। हालांकि, विशेषज्ञों का ये भी कहना है कि ये बॉन्डिंग मां के साथ भी होती है। गर्भावस्था के आखिरी 10 हफ्तों में शिशु अपनी मां की आवाज़ को सुन सकता है।
हिचकियां लेना
गर्भावस्था की पहली तिमाही के दौरान ही शिशु हिचकियां लेना शुरु कर देता है। आपको इसका अहसास नहीं होता लेकिन गर्भावस्था के अंतिम चरण तक आपको भी ये पता चलने लगता है। अगर आप ध्यान दें तो कई बार आप अपने गर्भ में शिशु की हिचकियों को महसूस कर सकती हैं।
गर्भ में हंसना
गर्भावस्था के 26वें हफ्ते में शिशु कई चीज़ों पर अपनी प्रतिक्रिया देने लगता है। इस दौरान बच्चा मुस्कुराता भी है।
जम्हाई लेना
गर्भ के अंदर शिशु जम्हाई भी लेता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गर्भ के अंदर बच्चा सबसे ज़्यादा सोता है और जब वो गर्भ के अंदर मूव करता है तो थक जाता है और उसे जम्हाई आने लगती है।
मूत्र भी करता है
जी हां, शिशु गर्भ के अंदर मूत्र यानि पेशाब भी करता है। पहली तिमाही के अंत में शिशु पेशाब करना शुरु कर देता है।
गर्भ में आंखें खोलना
गर्भावस्था के 28वें हफ्ते में शिशु गर्भ के अंदर आंखे खोलने लगता है। वो तेज़ रोशनी पर प्रतिक्रिया भी देने लगता है लेकिन इसमें चिंता करने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि इससे शिशु बाहरी दुनिया की जानकारी लेता है।
खाने का स्वाद लेना
मां जो कुछ भी खाती है वो शिशु को जाता है और एमनिओटिक फ्लूइड के ज़रिए बच्चा इसके फ्लेवर का स्वाद चखता है। विशेषज्ञों की मानें तो ऐसा कहा जाता है कि 15वें हफ्ते में भ्रूण को मीठे का स्वाद पसंद आने लगता है और जब मीठा होता है तो शिशु ज़्यादा फ्लूइड लेता है।



Click it and Unblock the Notifications
