Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
प्रेग्नेंट महिला को अगर हो गया है कोरोना, तो जानें कैसे करना है उपचार
कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोविड 19 एक बड़ी चुनौती बन चुका है। इन दिनों कोरोना वायरस महामारी का रुप ले चुका है। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को खास देखभाल की जरुरत है। गर्भवती होने पर महिलाओं के इम्यून सिस्टम में बदलाव आ जाता है। इस दौरान इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है ऐसे में गर्भवती महिलाओं को डर सताता है कि अगर वह कोरोना का शिकार हो गईं, तो बच्चे को भी कोरोना ना हो जाए। चलिए जानते हैं ऐसा होने पर बच्चे को कितना खतरा रहता है, और कोरोना से बचाव के उपाय।

क्या कहती है स्टडी
रिपोर्ट के अनुसार अगर गर्भवती महिलाएं संक्रमण रोकने के लिए जरुरी एहतियात बरतती है, तो उनके बच्चे को संक्रमण का खतरा न के बराबर रहता है। अध्ययन में पाया गया है कि बच्चे के जन्म के दौरान और उसके बाद, मास्क पहनने, स्तनपान कराते समय स्वस्छता का ध्यान रखने से नवजात को संक्रमण से बचाया जा सकता है।

घबराएं नहीं
सभी डॉक्टरों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान कोविड -19 को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है। डॉक्टर ने कहा कि कोरोना वायरस शुरुआती दौर में गंभीर रूप से नहीं लेता है। आराम, हेल्दी डाइट और व्यायाम से घर पर ठीक किया जा सकता है। गर्भावस्था में 6 से 7 महीने में परेशानी हो सकती है क्योंकि गर्भवती महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर होती है, लेकिन दवाई और देखभाल इसे ठीक किया जा सकता है।

गर्भवती महिलाओं पर कोरोना का असर
आम इंसान की तुलना में गर्भवती महिलाओं को कोरोना वायरस अधिक प्रभावित नहीं कर रहा है। अधिकतर महिलाओं में जुकाम और फ्लू के हल्के लक्षण ही दिखते हैं। इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि बच्चे को वायरस जन्म से पहले या फिर जन्म के बाद होता है। चीन में कोरोना वायरस पॉजिटिव महिलाओं को डिलीवरी के बाद बच्चे में इंफेक्शन का खतरा नहीं देखा गया। विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भावस्था के दौरान बच्चे के वायरस के संपर्क आने की संभावना कम रहती है। अभी तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है जिसमें कोरोना वायरस पॉजिटिव महिला के बच्चे के विकास पर असर पड़ा हो।

गर्भवती महिलाएं कैसे करें बचाव
गर्भवती महिलाएं कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के लिए नियमित रुप से हाथ धोएं। कुछ खाने और चेहरे पर हाथ लगाने से पहले हाथ जरुर धोएं। छींक या खांसी आएं तो टिश्यू का इस्तेमाल करें। इसके बाद हाथ जरुर धोएं। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में न आएं। सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल ना करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें। किसी भी परिवार के सदस्य के साथ तौलिया, साबुन और बर्तन शेयर ना करें। पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखें।

कोरोना होने पर क्या करें
बुखार, खांसी- जुकाम या सांस लेने में तकलीफ हो तो इसे गंभीरता से लेना चाहिए। लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से बात करें। गर्भावस्था में किसी भी दवा का इस्तेमाल ना करें, डॉक्टर से कंसल्ट करके दवाई का सेवन करें। कोविड 19 महामारी के समय मानसिक तनाव लेने से बचें। घर के अंदर ही वॉक, योग और मेडिटेशन करें।

बढ़ाए इम्यूनिटी
कोरोना वायरस से बचने के लिए शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए। गर्भवती महिलाएं पौष्टिक आहार का सेवन करें। इंफेक्शन से बचने के लिए विटामिन सी, प्रोटीन का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी वाला दूध का सेवन करें। दिन में दो बार हल्दी वाला दूध लें। अपनी डाइट में तुलसी, गिलोय, नींबू, अश्वगंधा, मुलहठी, अदरक और आंवले का सेवन करें।



Click it and Unblock the Notifications
