Latest Updates
-
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
मां से गर्भस्थ शिशु को भी संक्रमित कर सकता है कोरोना, प्रेगनेंसी में रखें इन बातों का ध्यान
Coronavirus का संक्रमण तेजी से देश में फैलता जा रहा है। यह वायरस किसी भी उम्र के व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है। इस वायरस से बचाव के लिए साफ सफाई पर ध्यान देने के लिए अलावा सोशल डिस्टेसिंग रखना बेहद जरुरी है। इसके अलावा लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही रहें। Coronavirus के संक्रमण को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आती रही हैं और अब इस बात के प्रमाण मिल रहे हैं कि अगर कोई महिला गर्भवती है और उसे कोरोना संक्रमण होता है तो जन्म से पहले या प्रसव के दौरान मां से शिशु को कोरोना संक्रमण हो सकता है। हालांकि अभी तक मां के दूध में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। हाल ही में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने यह जानकारी दी।

ICMR ने कहा है कि कि ऐसे प्रमाण मिले हैं कि गर्भ में ही मां से बच्चे तक कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि नवजात को संक्रमण से कितना खतरा रहता है। अस्पतालों को निर्देश देते हुए ICMR ने कहा है कि यदि मां कोरोना से संक्रमित हो, तो जन्म के बाद बच्चे को मां से अलग रखा जाए। यह सतर्कता तब तक बरती जाए, जब तक मां पूरी तरह ठीक नहीं हो जाती।
काउंसिल का यह भी कहना है कि अभी इसका कोई प्रमाण नहीं मिला है कि यह वायरस बच्चे के विकास पर कोई प्रभाव डालता है। ऐसा भी कोई प्रमाण नहीं मिला है कि गर्भवती महिला में अन्य सामान्य लोगों की तुलना में संक्रमित होने का खतरा ज्यादा रहता है। कोरोना के कारण समयपूर्व प्रसव होने या प्रसव में अन्य किसी दिक्कत का भी कोई प्रमाण नहीं है।

आप भी हैं गर्भवती तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप भी गर्भवती हैं या आपके घर में कोई गर्भवती है तो वो कोरोना के संक्रमण से खुद को और गर्भस्थ शिशु का ख्याल रखें। हालांकि, राज्य सरकारों ने अस्पतालों को गर्भवती महिलाओं के मामले में विशेष सावधानी बरतने और अलग ऑपरेशन थियेटर को लेकर निर्देश जारी किए हैं।
अगर किसी गर्भवती को संक्रमण हो जाता है तो उसके बच्चे को संक्रमण से बचाने की कोशिश की जानी चाहिए। इसके लिए प्रसव के बाद बच्चे को संक्रमित मां से दूर रखने के निर्देश हैं। साथ ही अगर मां बच्चे को स्तनपान करवाती है तो इस दौरान वो मास्क पहने साथ ही पूरी सावधानी बरते जिससे संक्रमण बच्चे को ना हो। गर्भवती महिलाएं घर में भी साफ सफाई का खूब ख्याल रखें। दिन में अपने हाथ धोती रहें साथ ही अपने मुंह को ढककर रखने की कोशिश करें।



Click it and Unblock the Notifications
