Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
स्वास्थ्य विभाग की नई गाइडलाइन, प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है कोरोना वैक्सीन- जानें डिटेल
कोरोना महामारी की तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन काफी तेजी से हो रहा है। केंद्र सरकार ने सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए कहा है। अब गर्भवती महिलाएं भी वैक्सीन लग सकती हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रेग्नेंट महिलाओं को कोरोना टीका लगवाने से जुड़ी गाइडलाइन जारी की है। जारी कई गई नई गाइडलाइंस में बताया है कि कोरोना वैक्सीन गर्भवती महिलाओं के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है।

प्रेग्नेंट महिलाएं जरुर लें कोविड 19 वैक्सीन
गाइडलाइन में कहा गया है कि गर्भवती महिलाएं कोविड 19 वैक्सीन ले सकती है। खुद को और गर्भ में पल रहें बच्चे को कोरोना से बचाने के लिए सावधानी बरतें और वैक्सीन जरुर लें।

क्यों जरुरी है वैक्सीन
गर्भवती महिलाओं को भी दूसरे लोगों की तरह वैक्सीन जरुरी है। गाइडलाइंस में बताया है कि गर्भवती महिलाओं को कोविड पॉजिटिव होने प्री मैच्योर डिलीवरी होने का डर बना सकता है। कोरोना संक्रमण होने से गर्भ में पहल रहे बच्चे की सेहत पर भी असर पड़ सकता है ऐसे में जरुरी है कि गर्भवती महिलाएं अपनी और बच्चे की सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगवाएं।

इन प्रेग्नेंट महिलाओं को हैं अधिक खतरा
स्वास्थय मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अगर किसी प्रेग्नेंट महिला कोरोना वायरस से संक्रमित हो जाती है, तो उनमें से 90 फीसदी महिलाएं घर पर रहकर ठीक हो जाती है। जिन महिलाओं की उम्र 35 से अधिक है या उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा और अन्य गंभीर बीमारी है उनका खतरा अधिक रहता है। जो महिलाएं कोरोना की चपेट में आकर ठीक हो चुकी वह वैक्सीन कुछ समय बाद लगवा सकते हैं। डिलीवरी के तुरंत बाद वैक्सीन लगवा लेनी चहिए।

वैक्सीन के अलग अलग नियम
विदेशों में गर्भवती महिलाओं को काफी पहले से कोविड 19 वैक्सीन लगाने की शुरुआत की जा चुकी है। देश में अलग अलग राज्यों में वैक्सीन को लेकर अलग नियम है। महाराष्ट्र में गर्भवती महिलाओं को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है लेकिन उन्हें डॉक्टर से अप्रूवल सर्टिफिकेट लेकर आना होता है। क्रेंद सरकार की ओर जारी गाइड लाइन के बाद सभी गर्भवती को टीका लगा सकेगा।



Click it and Unblock the Notifications
