Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
क्या आप जानते हैं शरद पूर्णिमा के दिन जन्म लेने वाले बच्चे लकी होते हैं? आप भी जान लें उनकी खासियतें
Sharad Purnima Born Babies: शरद पूर्णिमा साल का वह दिन है जब चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है और उसकी चांदनी धरती पर अमृत बरसाती है। ज्योतिष और धर्मग्रंथों में इस तिथि को बेहद शुभ और खास माना गया है। आज यानी 6 अक्टूबर 2025 दिन सोमवार को शरद पूर्णिमा है। ये दिन बहुत ही खास होता है। जिन लोगों के घर में संतान पैदा होने वाली है वो ये सोच रहे होंगे कि अगर शरद पूर्णिमा के दिन उनके घर बच्चे का जन्म होता है तो उसका भविष्य, स्वभाव और पर्सनैलिटी कैसी होती है।
अगर आपके घर में भी इस शुभ अवसर पर नन्हा मेहमान आने वाला है, तो यह जानना रोचक होगा कि शरद पूर्णिमा के दिन जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं और उनके जीवन पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है। आइए फिर जल्दी से जान लेते हैं कि इस दिन जन्म लेने वाले बच्चे कैसे होते हैं?

शरद पूर्णिमा के दिन पैदा हुए बच्चे क्यों होते हैं खास
मान्यता है कि इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव पड़ता है, जिससे उनका स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य सामान्य बच्चों से अलग होता है। शरद पूर्णिमा के दिन पैदा होने वाले शिशु अक्सर सौम्य, तेजस्वी और भाग्यशाली माने जाते हैं। इनके भीतर नेतृत्व क्षमता, कला और रचनात्मकता की भरपूर संभावनाएं होती हैं। कहा जाता है कि ऐसे बच्चे जीवन में नाम, सम्मान और सुख-समृद्धि प्राप्त करते हैं।
संपत्तिवान होते हैं
शास्त्रों के अनुसार जिस जातक का जन्म शरद पूर्णिमा या किसी भी पूर्णिमा के दिन हुआ होता है वो धनवान होता है। उस पर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है। ऐसे में अगर आपके घर भी इस दिन बच्चा पैदा हो जो जान लें कि वो धनवान होगा।
खाने का शौकीन
जो बच्चे शरद पूर्णिमा के दिन पैदा होते हैं वो खाने के शौकीन होते हैं। उन्हें खाने का बहुत शौक होता है और सेहत से भी अच्छे होते हैं।
बुद्धिमान होते हैं
जो लोग शरद पूर्णिमा के दिन पैदा होते हैं उनमें बौद्धिक योग्यताएं होती हैं। वो अपनी बुद्धि से कोई भी कठिन काम को आसान कर देते हैं।
शरद पूर्णिमा का महत्व
शरद पूर्णिमा हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और विशेष तिथि मानी जाती है। इसे कोजागरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और वैभव का वास होता है। शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं के साथ धरती पर अमृत बरसाता है। माना जाता है कि इस रात चांदनी में रखे गए खीर या अन्य प्रसाद में दिव्य ऊर्जा समाहित हो जाती है और उसे खाने से सेहत और सौभाग्य प्राप्त होता है।



Click it and Unblock the Notifications