Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Career After Pregnancy: प्रेग्नेंसी के बाद करियर को दोबारा करना है रीस्टार्ट, तो इन टिप्स को करें फॉलो

प्रेग्नेंसी पीरियड हर महिला की लाइफ में बहुत खास होता है। मां बनने के बाद हर महिला की लाइफ बदल जाती है, खासकर वर्किंग वुमन की जिंदगी में काफी बदलाव देखने को मिलता है। कई महिलाओं के करियर पर तो ब्रेक ही लग जाता है। अक्सर वर्किंग वुमन को अपनी प्रेग्नेंसी के बाद परिवार और करियर में से किसी एक को चुनना पड़ता है। सालों की पढ़ाई और मेहनत के बाद नौकरी छोड़ने की बात ही उन्हें अंदर तक तोड़ देती है।
कई महिलाएं प्रेग्नेंसी के बाद भी अपने करियर को शुरू करने का विचार करती हैं। लेकिन उनको ये बात परेशान करने लगती है कि प्रेग्नेंसी के बाद क्या वो अपने करियर को दोबारा शुरू कर पाएंगी। अगर आप अपनी डिलीवरी के बाद करियर को दोबारा रीस्टार्ट करना चाहती हैं, तो आप कुछ टिप्स को फॉलो कर अपने करियर को दोबारा शुरू कर सकती हैं। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी के बाद करियर को दोबारा रीस्टार्स करने के लिए आप किन टिप्स को फॉलो कर अपने करियर को दोबारा शुरू कर सकती हैं।
प्रेग्नेंसी के बाद इस तरह करें करियर रीस्टार्ट
1. वर्क फ्रॉम होम का ऑप्शन है बेस्ट ऑप्शन
कोरोना संक्रमण के बाद से वर्क फ्रॉम होम का कल्चर भी शुरू हो गया है। ऐसे में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए ये काफी अच्छा ऑप्शन बन गया है। इसमें महिलाएं अपने घर में रहते हुए अपनी जॉब को जारी रख सकती हैं। अगर आप डिलीवरी के बाद बच्चे की देखभाल के साथ नौकरी करना चाहती हैं, तो ऐसी जॉब ढ़ूंढे जिसमें आपको वर्क फ्रॉम होम आसानी से मिल जाएं। आप पार्ट टाइम जॉब का ऑप्शन भी तलाश सकती हैं।
2. नए जॉब को लेकर रहें अपडेटेड
वैसे तो आज के समय में ऑफिस में मैटरनिटी लीव मिलने लगी है। लेकिन फिर भी किसी कारण आपको प्रेग्नेंसी के समय जॉब छोड़नी पड़ जाएं, तो भी आप अपने काम की प्रैक्टिस जारी रखने की पूरी कोशिश करें। नए नए जॉब और कम्पनी के बारे में गूगल पर सर्च करती रहें। अपने करियर से जुड़ी चीजों को याद रखने की कोशिश करें। ताकि जब भी आप नई जॉब शुरू करें, तो आप कॉन्फिडेंस के साथ अपनी नई जॉब के लिए इंटरव्यू दे सकती हैं और नई नौकरी शुरू कर सकती हैं।
3. प्रेग्नेंसी के बाद न लें ज्यादा गैप
कई महिलाएं अपनी प्रेग्नेंसी के बाद नौकरी शुरू करने के लिए बच्चे के बड़े होने का इंतजार करती है। लेकिन आप अगर अपने करियर पर ब्रेक नहीं लगाना चाहती हैं, तो डिलीवरी के बाद करियर शुरू करने में ज्यादा गैप न लें। आप अपनी सांस या मम्मी की मदद ले सकती हैं। अगर आपको ज्यादा सैलरी मिल रही है, तो आप बेबी सिटर भी अपने बच्चे की देखभाल के लिए रख सकती हैं।
4. आत्मविश्वास बनाएं रखें
प्रेग्नेंसी के बाद जब आप अपना करियर शुरू करने की कोशिश करती हैं, तो आपके मन में कई तरह के सवाल आते हैं। जैसे क्या मैं दोबारा ये कर पाउंगी?, क्या मुझे नौकरी मिल पाएगी? लेकिन इस दौरान आप अपने आत्मविश्वास को टूटने न दें। अपने काम और मेहनत पर पूरा विश्वास रखें, ताकि इंटरव्यू के समय आपका आत्मविश्वस कमजोर न पड़े और आप दोबार अपने करियर को शुरू कर सकें।



Click it and Unblock the Notifications
