Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
बड़ों को ही नहीं बच्चों को भी हो सकता है यूरिन इंफेक्शन, ये है लक्षण और बचाव का तरीका
जब कभी हम यूरिन इंफेक्शन की बात करते हैं, तो महिलाओं का नाम ही दिमाग में आता है। लेकिन आपको मालूम होना चाहिए कि ये समस्या बड़ों के अलावा बच्चों में भी हो सकती है। गंदे डायपर और डिहाइड्रेशन के वजह से बच्चों में यूटीआई होना बहुत ही कॉमन समस्या है।
यूटीआई की स्थिति में बच्चे को जलन या पेट दर्द की समस्या हो सकती है। एक बड़ा बच्चा यह बताने में सक्षम होता है। लेकिन छोटे बच्चें ये बता पाने में सक्षम नहीं होते है।

इसलिए पेरेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि कहीं उनका बच्चा पेशाब करने के तुरंत बाद रोना शुरू तो नहीं कर देता। इसके साथ ही कई अन्य लक्षण भी नजर आ सकते हैं जैसे -
पेट दर्द
बुखार
यूरिन में पस आना
पेशाब में खून आना
बार-बार पेशाब आना
पेशाब को कुछ देर के लिए भी नियंत्रित न कर पाना। इसके अलावा छोटे बच्चों में बुखार, सुस्ती, चिड़चिड़ापन,
चंचलता में कमी आना और मां के दूध को न पीना भी इस समस्या की ओर इशारा करते हैं।
खूब पिलाएं पानी
छोटे बच्चों में जब यूरिन इंफेक्शन होने पर बच्चे को अधिक से अधिक पानी पिलाएं। पानी पीने से गंदगी और बैक्टीरिया पेशाब के माध्यम से बाहर निकल जाएंगे। परन्तु बच्चे को अधिक पानी पीने के लिए मजबूर न करें। यदि आपका बच्चा 6 महीने से कम उम्र का है तो उसे अधिक से अधिक दूध पिलाएं।इसके अलावा 6 महीने से अधिक बच्चों को क्रैनबेरी, ब्लूबेरी और अनानास का रस सबसे अच्छे विकल्प हो सकते हैं। ये फल बच्चों को यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन को रोकने में मदद करते हैं ।लेकिन बच्चे को किसी भी प्रकार का रस देने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लें। इसके अलावा फलों की जूस को
नींबू पानी पिलाएं
बच्चा अगर एक या दो साल से बड़ा है, तो नींबू का पानी पिलाएं। बच्चे को प्रतिदिन नींबू का रस पिलाने से यूरिन इंफेक्शन की समस्या को कम करने के साथ भी इसे आगे के लिए टाला भी जा सकता है।
डॉक्टर को दिखाएं
यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन को ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह जरुर लें। ये समस्या होने पर सबसे पहले बच्चों का यूरीन टेस्ट होता है। इसके बाद डॉक्टर मेडिकेशन शुरु करता है। इसके साथ ही बच्चों को ज्यादा से ज्यादा हाइड्रेटेड रखने की कोशिश करें। यह
रखें सफाई का ध्यान
अपने बच्चे के निजी क्षेत्रों को सफाई का नियमित रूप से समय-समय पर बच्चे के डायपर बदलती रहें। नया डायपर पहनाने से पहले बच्चे के निजी क्षेत्रों को बेबी टिशू से साफ करें और साथ ही यह करने से पहले अपने हाथों को साफ करना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
