Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
इस नवरात्रि ट्राई करें यें गुजराती स्ट्रीट फूड्स, जानें बनाने का आसान तरीका

गुजरात में शारदीय नवरात्रि की अलग ही घूम देखने के मिलती है। देश-विदेश से लोग यहां नवरात्रि के त्योहार में शामिल होने आते है। गुजरात में मां के पांडल लगाए जाते हैं। डांडियां नाइट का आयोजन किया जाता है। नवरात्रि के 9 दिनों तक गुजरात में रात को भी मार्केट खुले रहते हैं। खाने पीने के स्टोल्स लगते है। जो भी गुजरात घूमने आता हैं वो यहां के पारंपरिक स्वाद का जायका लिए बिना जाता नहीं है। नवरात्रि में आपके घर कोई मेहमान आ जाएं तो आप भी इन स्वादिष्ठ गुजराती व्यंजनों को बनाकर सर्व कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ गुजराती ट्रेडिशनल फूड की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

खमण ढोकला
गुजरात में सबसे ज्यादा कोई स्ट्रीट फूड फेमस है तो वो है खमण ढोकला। ये बेसन से बनाई जाती है। इसे बनाना बहुत आसान है। ये भाप से बनता है, इसलिए तेल का इस्तेमाल बहुत कम होता है।
घोल बनाने के लिए सामग्री
बेसन - 1 कप
सूजी - 1 छोटा चम्मच
नींबू का रस - डेढ़ छोटा चम्मच
इनो पाउडर - 1 चम्मच
कटी हुई हरी मिर्च
घिसा हुआ अदरक- 1 छोटा चम्मच
दही - 1/4 कप
तेल - 1 छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तड़के के लिए सामग्री
तेल - 2 चम्मच
कड़ी पत्ता - 10-15 लिफ
राई - आधा छोटा चम्मच
जीरा - आधा छोटा चम्मच
तिल - एक छोटा चम्मच
चीनी - एक छोटा चम्मच
लांबाई में कटी हरी मिर्च - 4
हींग - एक चुटकी
बनाने की विधि
सबसे पहले ढोकले की सभी सामग्री को तैयार कर लें। ढोकला बनाने के लिए एक बर्तन में 2 से 3 कप पानी डाल दें। अब इसे मध्यम आंच पर गरम होने के लिए रख दें। अब ढोकला स्टीमर लें, स्टीमर ना हो तो आप थाली भी लें सकती हैं। जिसमें आप उसे भाप दिला सकें। अब एक टी स्पून तेल लगाकर इन बर्तनों को चिकना कर लें।
एक बड़े बर्तन में बेसन, सूजी, नींबू का रस, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, दही और 3/4 पानी को मिला लें। इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। सब अच्छे से मिलाने के बाद इसमें इनो पाउडर डालकर एक मिनट तक फेंटे। और चिकनाई किए गए बर्तन में रख दें। और भाप दिला दें।
तड़का लगाने के लिए आप एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें। तेल गर्म होने के बाद उसमें तडके का सभी सामान डाल दें। अब इसमें 1/3 कप पानी और चीनी डालकर उबाल लें। अब तैयार ढोकले पर तड़का डाल दें। तड़का डालने से पहले ढोकलें को काट लें।

बासुंदी
गुजरात में बासुंदी का क्रेज ही अलग देखने को मिलता है। कई लोगों का कहना है कि बासुंदी उत्तर भारतीय व्यंजन रबड़ी के जैसी होती है। इसे बनाना बहुत आसान है।
बनाने की सामग्री
1 लीटर दूध
आधा कप चीनी
3 छोटी चम्मच इलाइची पाउडर
बादाम
पिस्ते
केसर
बासुंदी बनाने की विधि
बासुंदी बनाने के लिए सबसे पहले केसर को 2 चम्मच गर्म दूध में भिगोकर रख दें। बादाम और पिस्ता को घिस लें। केसर को दूध में घोलने के लिए पैन में डाल दे। दूध को एक बड़े गहरे पैन में उबालने के लिए रख दें और बीच-बीच में इसे हिलाते रहें। दुध के ⅔ होने तक इसे पकाते रहे। अब दूध में बाकी बची सभी सामग्री डालकर 2 से 3 मिनट तक और उबालें। अब की बासुंदी तैयार है। ठंडा होने के लिए थोड़ी देर फ्रिज में रख दें। और बाग में गर्नेसिंग करके परोसे।

खांडवी
खांडवी काफी सॉफ्ट और टेस्टी होती है। खांडवी भी बेसन से ही बनता है। और खाने में ये खट्टा मीठा होता है।
सामग्री-
बेसन- 60 ग्राम
खट्टा दही- 60 ग्राम
अदरक का पेस्ट- आधा छोटा चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट- आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
नमक- स्वादानुसार
हींंग
हल्दी
तड़के के लिए सामग्रीट
तेल
सरसों- आधा छोटा चम्मच
साबुत लाल मिर्च- 2
कढ़ीपत्ता- 4 5 पत्ते
हरा धनिया
बनाने की विधि-
खांडवी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन को किसी बड़े बर्तन में डाल लें। अब इसमें अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हींग और हल्दी डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें दही डालकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद पैन को तेज आंच पर रख दें। उसमें उबाल आने दें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि यह पैन में न चिपके। जब यह पूरी तरह पक जाएगा तो यह पैन से अलग होने लगेगा। एक रबड़ स्पैटुला की मदद से इस मिश्रण को पतली सतह पर जितना पतली लेयर में फैला सको उतना फैलाएं। अब एक छोटे पैन में तेल गर्म कर लें। इसमें सरसों, कढ़ीपत्त और साबुत लाल मिर्च डाल दें। आपकी खांडवी खाने के लिए तैयार है।

थेपला
थेपला एक तरह का परांठा ही होता है। जो अलग-अलग मसालों औऱ हरी पत्ते वाली सब्जियों से बनता है। ये हेल्थ के लिए भी अच्छा होने के साथ स्वाद में भी भरपूर है। इसे बनाना भी बहुत आसान है।
सामग्री-
गेंहू का आटा - 2 कप
बेसन - 1/4 कप
दही - आधा कप
मेथी के पत्ते बारीक कटे हुए - 1 कप
बारीक कटी हुई हरी मिर्च - 3
लहसुन - 1 छोटा चम्मच
अदरक - 1 छोटा चम्मच
अजवाइन - आधा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर - आधा छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार
तेल
बनाने की विधि-
मेथी थेपला बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले मेथी के पत्तों को धोकर बारीक काट लें। अब किसी बर्तन में गेंहू का आटा, बेसन, दही, मेथी के पत्ते, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, अजवाइन, हल्दी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, 2 चम्मच तेल और नमक डालकर मिला लें। और मुलायम आटे की तरह गुथ लें। 10 मिनट के लिए आटे को ऐसे ही चिकनाई लगाकर ढक कर छोड़ दें। अब गैस पर तवा रखकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें। और गुंठे हुए आटे को रोटियों की तरह बेलकर तवें पर तेल लगा कर सेक लें। आपका थेपला तैयार है।

फाफड़ा
गुजरात में फाफड़ा-जलेबी बहुत ज्यादा पॉपुलर है। ये भी बेसन से ही बनता है। इसे बनाना बहुत आसान है।
सामग्री-
बेसन- 2 कप
बेकिंग सोडा- ¼ चम्मच
अजवायन- ¼ चम्मच
हल्दी पाउडर- ¼ चम्मच
तेल
नमक- स्वादानुसार
बनाने की विधि-
फाफड़ा बनाने के लिए सबसे पहले बेसन में बेकिंग सोडा, अजवायन, हल्दी पाउडर, तेल, नमक और पानी मिलाकर आटे की तरह गुंठ लें। अब इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर किसी बोर्ड पर चिकनाई लगा लें। अब इस लोई को हथेली से दबाते हुए लंबी-सी स्ट्रिप बनाएं। दूसरी तरफ कड़ाही में तेल गरम करके उसमें तल लें। आपका फाफड़ा तैयार है।

पात्रा वड़ी
पात्रा वड़ी गुजरात का काफी मशहूर व्यंजन है। इस अलग-अलग स्थानो पर अलग-अलग नामों से जाना जाता है। ये अरबी के पत्तों पर बेसन लगाकर तैयार किया जाता है।
सामग्री-
अरबी की पत्तियां
बेसन- 150 ग्राम
इमली का गूदा- 100 ग्राम
मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
हींग
भूना हुआ जीरा
चीनी
तेल
नमक
बनाने की विधि-
पात्रा वड़ी को बनाने के लिए अर्बी की पत्तियों छोकर अच्छे से साफ कर लें। सभी सामग्री को मिक्स कर के उसका घोल बना लें। थाली में अर्बी की पत्तियां रखकर उस पर बैटर लगा लें। अब उसके ऊपर से दूसरी पत्ती रख दें। सारी पत्तियों के साथ ऐसा ही करें। अब इन पत्तियों का टाईट रोल बना लें। अब इन रोल को स्टीम कर लें कम से कम आधा घंटा। इसके बाद इसे काट लें और फ्राई कर लें। आपका पात्रा वड़ी तैयार है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications