Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
ब्रेकफास्ट में बनाइये अंकुरित मूंग दाल चाट
हमें चाट बहुत पसंद होती है, भले ही वह आलू की हो या फिर मूंग दाल की। लेकिन आज कल आलू की चाट खाना थोड़ा मुश्किल हो गया है क्योंकि उसमें इतना सारा तेल इस्तमाल किया जाता है कि यह आपको दिल का रोगी बना सकती है। अंकुरित मूंग की चाट खाना ज्यादा स्वास्थ्यकर है क्योंकि इसमे बिल्कुल भी कैलोरी नहीं होती और यह विटामिन सी, प्रोटीन तथा आयरन से भरी हुई होती है। अंकुरित दाल को खाने की आदत खुद में भी डालें और अपने बच्चों को भी खिलाएं। आइये जानते हैं कि सुबह फ्रेकफास्ट में खाने के लिये अंकुरित मूंग दाल चाट किस तरह से बनार्इ जाए।

लोगों के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 25 मिनट
सामग्री-
1 1/2 कप अंकुरित मूंग
3/4 कप कटी प्याज
1/2 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच सौंफ
चुटकीभर हींग
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1 हरी मिर्च
1 चम्मच चाट मसाला
1 चम्मच चीनी
2 चम्मच नींबू रस
1 चम्मच तेल
नमक - स्वादअनुसार
विधि-
- पैन में तेल गरम कीजिये, उसमें जीरा, सौंफ और हींग डालिये। जब यह तड़कने लगे तब इसमें कटी प्याज, हल्दी पाउडर, बीच से कटी हरी मिर्च डालें और 3 से 4 मिनट तक पकाएं।
- फिर इसमें मूंग दाल, नमक और कप पानी डाल कर 4 से 5 मिनट पकने दें।
- फिर मिश्रण में चाट मसाला, चीनी और नींबू का रस मिलाएं।
- अब गैस बंद कर दें और इस पर हरी धनिया छिड़क कर गर्म गर्म सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
