Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सुबह की शुरुआत करें स्प्राउट मूंग दाल सालाद से
Chats
oi-Staff
अगर आप अपना वजन घटाने की सोंच रही हों तो आपको स्प्राउट्स मूंग दाल खानी चाहिये। आप इसे बना कर फ्रिज में करीबन 5 दिनों तक स्टोर कर सकती हैं और ऑफिस में लंच के दौरान खा सकती हैं। भिगोई हुई मूंद दाल सेहत के लिये काफी फायदेमंद होती है क्योंकि इसमें ढेर सारा प्रोटीन होता है। इसे खाने से शरीर में एनर्जी भी आती है। इस सलाद को बनाना बहुत ही आसान है और यह कम समय में भी बन जाता है। जब यह मूंग दाल सलाद बन कर तेयार होता है तब यह काफी रंग बिरंगा दिखता है।

कितने लोगों के लिये- 4
सामग्री-
- 1 ½ कप स्प्राउट मूंग दाल
- 1 कप कटे टमाटर
- 1 कप कटा खीरा
- 1 स्लाइस नींबू
- 1 चम्मच हरी धनिया
- 1 हरी मिर्च कटी
ड्रेसिंग करने के लिये
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच नमक
- 1 चम्मच भुना और पिसा जीरा
- 1 चम्मच नींबू रस
- 2 चम्मच दही
- 1 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच ऑलिव ऑइल
विधि-
- एक पैन में कप पानी, स्प्राउट्स और नमक डाल लें और इसे पानी उबलने तक पका लें।
- फिर पैन को ढंक दें और 5 मिनट के बाद मूंग दाल को निकालें और एक कटोरे में ठंडा होने के लिये रखें।
- एक अलग कटोरे में ड्रेसिंग वाली सभी सामग्रियों को मिला कर उसमें मूंग दाल मिक्स करें।
- फिर सर्व करने वाली प्लेट में टमाटर, खीरा और नींबू की स्लाइस सजाएं और फिर उसके ऊपर तैयार किया हुआ मूंग दाल स्प्राउट रखें।
- इस गार्निश करने के लिये इस पर हरी धनिया और कटी हुई हरी मिर्च छिड़के।
Comments
English summary
Sprouted Moong Salad
Story first published: Friday, December 20, 2013, 7:02 [IST]
Other articles published on Dec 20, 2013



Click it and Unblock the Notifications
