Latest Updates
-
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा
पेट भरना है तो पीजिये स्मूदी
कई लोग सुबह नाश्ते में जूस पीना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप उसकी जगह पर दही से तैयार स्मूदी पिएं तो इससे आपका पेट कई घंटो के लिये भरा रहेगा। स्मूदी बनाने के लिये दही और दूध का प्रयोग होता है साथ ही इसमें अगर ताजे फल डाल दिये जाएं तो सोने पर सुहागा मानो। आइये देखते हैं स्मूदी बनाने का बेहतरीन तरीका।

1. बनाना रसबेरी स्मूदी रेसीपी-
कितने लोगो के लिये- 2
बनाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
दही- 1 कप
रसभरी- 1 कप
केला- 2-3
चीनी- 4 चम्मच
बरफ- इच्छा अनुसार
विधि-
मिक्सी में दही का पेस्ट बना लें उसके बाद उसमें रसभरी, कटे हुए केले, चीनी या फिर शहद मिलाएं। इसको अच्छी प्रकार से मिक्सी में दुबारा चलाएं और जब यह पेस्ट बन जाए तब उसे ग्लास में डालें। इसके बाद इसको ठंडा-ठंडा सर्व करें। तैयार हो गया आपका बनाना रसबेरी स्मूदी।
2. किवि एंड स्ट्रॉबेरी स्मूदी रेसीपी
कितने लोगो के लिये- 2
बनाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
लो फैट वेनीला कर्ड- 1 कप
किवि- 3-4
संतरे का जूस- ½ ग्लास
स्ट्रॉबेरी- 1 कप
चीनी- 2 चम्मच
विधि-
एक कटोरे में दही डालिये और उसे तब तक फेंटिये जब तक वह स्मूथ ना बन जाए। इसको थोडा़ पतला करने के लिये इसमें पानी भी मिलाया जा सकता है। अब कीवि को मध्यम आकार में काटिये या फिर छोटे-छोटे टुकडो़ में चॉप कर लीजिये। अब एक मिक्सी में फेंटी दही, कीवि, स्ट्रॉबेरी और संतरे का जूस मिलाएं और अच्छी तरीके से ब्लेंड करें। अब इसे एक सुंदर से ग्लास में निकालें और इस पर आइस्क्यूब डाल कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications