Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लाजवाब कश्मीरी फिरनी
Desserts
oi-Staff
फिरनी एक भारतीय चावल की खीर की तरह होती है, जिसमें पिसा हुआ चावल, दूध और ढेर सारे मेवे डाले जाते हैं। आज हम आपको कश्मीरी फिरनी बनाना सिखाएंगे जो कि बड़ी ही क्लासिक रेसिपी है। कश्मीरी व्यंजन काफी स्वादिष्ट होता है और अगर बात करें फिरनी की तो इसका तो कोई जवाब ही नहीं है।
अगर घर पर कई सारे मेहमान एक साथ आ रहे हों तो कश्मीरी फिरनी बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। यह गाढ़ी फिरनी हर किसी को पसंद आएगी। आइये जानते हैं कश्मीरी फिरनी को बनाने की विधि।
कितने- 4-5
तैयारी में समय- 20-30 मिनट

सामग्री-
- 1 लीटर दूध
- 100 ग्राम चावल
- 200 ग्राम चीनी
- 2 चम्मच इलायची पावडर
- 2 चम्मच मलाई
- 1/2 कप मिक्स ड्राई फ्रूट
- थोड़े से केसर
विधि-
- चावल को धो कर 1 कप पानी में 30 मिनट के लिये भिगो कर रखें।
- फिर इसका पानी निथारें और चावल को दरदरा पीस लें।
- एक गहरा पैन लें, उसमें दूध उबालें।
- जब दूध उबलने लगे, तब उसमें चावल का पेस्ट और चीनी डालें। ऊपर से इलायची पावडर डालें।
- इसे 10-15 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
- इसे बीच बीच में चलाती रहें जिससे यह आपस में चिपके नहीं।
- इसे तब तक पकाएं जब तक कि यह गाढा ना हो जाए।
- केसर को 1 चम्मच दूध में घोल लें।
- केसर के घोल को फिरनी में डालें।
- इसे सूखे मेवों से गार्निश करें।
- अब आप फिरनी को फ्रिज में ठंडा होने के लिये रख दें और सर्व करें।
Comments
English summary
How to make Kashmiri Phirni Recipe
Story first published: Tuesday, February 24, 2015, 14:01 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2015



Click it and Unblock the Notifications
