Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
स्वादिष्ट साबूदाना खीर
Desserts
oi-Staff
साबूदाना खीर ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। साबूदाने को दक्षिण भारत में सागो के नाम से भी पहचाना जाता है। साबूदाना शरीर को ठंडक पहुंचाता है। अगर आपने कभी भी साबूदाना खीर खाई है पर इसे घर पर बनाना नहीं जानते हैं तो परेशान ना हों। आज हम आपको साबूदाने की खीर बनाने की विधि बताएंगे। साबूदाना सेहत के लिये बहुत ही पौष्टिक हेाता है। तो चलिये जानते हैं कि साबूदाने की खीर कैसे बनाई जाती है।

सामग्री-
- साबूदाना- 1कप
- दूध- 2 कप
- चीनी- 1 कप
- इलायची पाउडर- 1 चम्मच
- किशमिश- 10
- बादाम- 10
- काजू- 10
- केसर- 1 चुटकी
विधि-
- बडे़ साबूदाने को कम से कम 6 घंटों के लिये पानी में भिगो दें।
- गैस पर दूध को भारी तले बर्तन में उबालें। आंच को तेज रखें।
- जब दूध उबलना शुरु हो जाए तब गैस धीमी कर दें और दूध को गाढा होने दें।
- अब इसमें चीनी मिलाएं और 10 मिनट के बाद साबूदाने डालें।
- अब दूध को धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें, फिर इसमें केसर डालें और आंच बंद कर के इसे सर्व करें।
Comments
English summary
Sabudana Kheer Recipe
Story first published: Friday, December 13, 2013, 17:02 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2013



Click it and Unblock the Notifications