Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Diwali Recipe: केले से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन, सेहत के साथ हेल्थ के लिए भी है फायदेमंद

गुलाब जामुन भारत की शादियां बिना इसके अधूरी लगती है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक ये काफी प्रसिद्ध मिठाई है। चाशनी में भीगी काले काले ये गुलाब जामुन हर त्योहार और उत्सव में एक अहम हिस्सा है। खोया, केसर और इलायची के स्वादों से भरपूर गुलाब जामुन को कोई भी खाने से इनकार नहीं कर सकता है। गर्मा गर्म गुलाब जामुन से लेकर फ्रिज में रखा ठंडा गुलाब जामुन हर किसी का फेवरेट है। ऐसे में दिवाली पर बाहर से गुलाब जामुन खरीद के खाने में थोड़ा रिस्क हो सकता है। त्योहारों के समय में मिठाइयों में काफी मिलावट की जाती है। जो आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में आप अपने घर में ही गुलाब जामुन बना सकते हैं, लेकिन आज हम आपके लिए केरल के केले से बनने वाले गुलाब जामुन की एक स्पेशल रेसिपी लेकर आए है। जिसे नेंद्रन और प्लांटैन केले के नाम से भी जाना जाता है।
नेंद्रन केले नॉर्मल केले से काफी अलग होता है। ये आकार में बड़ा, हल्के पीले रंग का होता है। इस केले के पकने पर इसे मिठाइ के लिए यूज किया जाता है। इस केले की स्किन पर काले धब्बों से इसके पकने की पहचान की जाती है। इसके अलावा, ये टेस्ट में काफी मीठे होते हैं और पोटेशियम, प्रोटीन, फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

गुलाब जामुन बनाने के लिए सामग्री
नेंद्रन केले - 2
कद्दूकस नारियल - 2 बड़ा चम्मच
चीनी - 450-500 ग्राम
केसर
इलायची पाउडर - एक चुटकी
नमक - एक चुटकी
घी
इस तरह तैयार करें नेंद्रन केले का गुलाब जामुन
सबसे पहले चीनी की चाशनी तैयार लें। इसके बाद एक मोटे तले का स्टील का पैन लें और उसमें पानी डाल दें। अब इसमें चीनी डालें और तब तक चलाते रहें जब तक यह पूरी तरह से पिघल न जाएं। जब तक आपकी चाशनी तैयार हो रही हो, तह तक आप केले को काट कर तैयार कर लें। केले को छीलकर 1 इंच मोटे टुकड़ों में काट लें। दूसरी और एक पैन में घी डालें और केले के टूकड़ों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। चीनी पिघलने के बाद इसमें केसर और इलायची पाउडर मिक्स करके 2 मिनट तक पकाएं। और गैस बंद कर दें। अब केले को चाशनी में डालें और लगभग 2-3 घंटे के उसमें भीगने दें। अपने बच्चो और मेहमानों को सर्व करने से पहले उसके ऊपर कसा हुआ नारियल डालें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
