Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
मुरुक्कू से लेकर पिस्ता नारियल लड्डू, इस दिवाली घर में ट्राई करें ये स्वादिष्ट रेसिपी, मेहमानों को आएगा पसंद

दीपों का त्योहार दिवाली स्वादों का त्योहार भी कहलाता है। भारत में कोई भी त्योहार बिना खाने के अधुरा ही होता है। त्योहारों का मतलब ही नए कपड़े पहनना,दोस्तों-रिश्तेदारों से मिलना, घर को सजाना, और तरह तरह के स्वादों का मजा लेना। दिवाली आने वाली ही है। ऐसे में बाजारों में मिलने वाली मिठाईयां, व्यंजन में काफी मिलावट मिलती है। जो आपके सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती है। दिवाली का त्योहार बिना मिठाई के अधूरा है। लेकिन कई ऐसी डिश भी है जिसे खाने के लिए लोग दिवाली के त्योहार का इंतजार करते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपके सामने कुछ ऐसी ही चटपटी, मीठी रेसिपी को लेकर आए हैं। जिन्हें आप अपने घर में आसानी से बना सकते है। सेहत के साथ-साथ अपने त्योहार की मिठास भी बढ़ा सकते है।

समोसा
समोसा एक ऐसी डिश है जिसे भारत में हर कोई खाना पसंद करता है। बाहर से ये जितना कुरकुरे होता है, अंदर से उतना ही मसालेदार। नाश्ते में चाय के साथ समोसे से बेहतर नाश्ता कुछ और नहीं हो सकता। इसलिए दिवाली के लिए समोसा एक बेहतरीन स्नैक है। अगर आप चाहे तो इस दिवाली अपने घर आने वाले मेहमानों के लिए समोसा बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत आसान है।

मुरुक्कू
साउथ इंडिया मेें मुरुक्कू एक मशहूर नाश्ता है। ये चावल के आटे से बनाया जाता है। नॉर्थ इंडिया में इसे चकली नाम से भी जाना जाता है। दिवाली के दिन आप इस रेसिपी को सरल सामग्री के साथ आसानी से अपने घर पर बना सकते हैं। आप दिवाली के कुछ दिन पहले भी इसे बना कर स्टोर कर सकते हैं। ताकि दिवाली के दिन आपका ज्यादा समय किचन में ना बीते।

प्याज की पकौड़ी
प्याज भाजी यानि प्याज के पकौड़े, प्याज, बेसन और कई मसालों को मिक्स करके बनाया जाता है। दिवाली के दिन अपने मेहमानों के सामने गरमा गरम चाय के साथ पकौड़ों को सर्व करें। हर किसी को चटपटे कुरकुरे पकौड़े पसंद होते हैं।

ड्राई फ्रूट्स संदेश
दिवाली में मीठा ना हो तो दिवाली अधूरी ही लगती है। ऐसे में इस दिवाली आप बंगाली मिठाई 'ड्राई फ्रूट्स संदेश' ट्राई कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। ऐसे में आप ड्राई फ्रूट्स और दूध से बनने वाली यह मिठाई अपने दिवाली के मेन्यू में शामिल कर सकते हैं। आप इसे लंच या डिनर के बाद अपने मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। हर किसी को ये पसंद आएगा।

आटे के लड्डू
आटे के स्वादिष्ट लड्डू को बनाने के लिए आपको सिर्फ 3 सामान चाहिए। इसे बनाने में गेहूं का आटा, चीनी और घी का यूज होता है। ये अपकी हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है। आपके बच्चों से लेकर मेहमान सभी को ये लड्डू जरूर पसंद आएगा।

दही भल्ले
दही भल्ले के बिना दिवाली अधूरी लगती है। खट्टा मिठा स्वाद इसका किसी के भी मुंह में पानी ला सकता है। मीठे दही, ताज़ी बनी चटनी और चाट मसाला के साथ स्पंजी भल्ले सबका दिल जीत लेते हैं।

थट्टई
थट्टई भारत का एक डीप-फ्राइड स्नैक है। मुरुक्कू की तरह ही इसे भी चावल के आटे से बनाया जाता है। इसे बनाना जीतना आसान है, खाने में भी उतना ही स्वादिष्ट है। फर्क सिर्फ इतना है कि मुरुक्कू जलेबी की तरह होता है। जबकि थट्टई चिप्स की तरह गोल और सपाट आकार में होता है।

आलू चाट
आलू चाट एक स्ट्रीट फूड आइटम है। आलू चाट न सिर्फ दिवाली बल्कि पूरे साल लोगों का फेवरेट स्नैक है। मसालों और चटनी के साथ सेलो फ्राई आलू काफी स्वादिष्ट होता है। यह दही, इमली, खजूर और चटनी के साथ लोगों को काफी पसंद आता है। इस स्नैक में फ्लेवर का कंट्रास्ट बहुत स्ट्रोंग होता है।

जलेबी
जलेबी वैसे तो गुजराती डिश है, लेकिन पूरे भारत में इसकी लोकप्रियता देखने लायक है। इसे बनाने में मैदा और चीना का यूज होता है। कुरकुरी जलेबी मीठास के साथ दिवााली के मजे को दोगुना कर देती है। आप इस दिवाली अपने घर में जलेबी की मीठास से रिश्तों में मिठास बढ़ा सकते है।

पिस्ता नारियल के लड्डू
लड्डू मैदा और चीनी से बने मीठे और गोल आकार के होते हैं। इसे बनाने में सूखे नारियल, दूध, मक्खन और बारीक पिसे हुए पिस्ता को आटे में मिलाकर मिक्स करके गोल आकार में बनाया जाता है। आप दिवाली के एक दो दिन पहले ही इसे बनाकर स्टोर कर सकते हैं और दिवाली के दिन अपने मेहमानों के सामने सर्व कर सकते हैं। ये स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications