Latest Updates
-
Chaitra Navratri Day 5: मां स्कंदमाता को समर्पित है नवरात्र का पांचवा दिन, जानें पूजा विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Navratri Day 5 Wishes: नवरात्रि के पांचवे दिन, अपने प्रियजनों को भेजें ये भक्तिपूर्ण संदेश और शायरी -
Shaheed Diwas 2026: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के क्रांतिकारी विचार, रगों में दौड़ेगा इंकलाब का खून -
Lakshmi Panchami Sanskrit Wishes: लक्ष्मी पंचमी पर इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
Shaheed Diwas Quotes: सरफरोशी की तमन्ना...इन देशभक्ति संदेशों से दें अमर शहीदों को श्रद्धांजलि -
Aaj Ka Rashifal 23 March 2026: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन -
Chaitra Navratri 2026: 25 या 26 मार्च, कब है दुर्गा अष्टमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और कन्या पूजन का समय -
Summer Skin Care: गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से मिलेगी फ्रेश और ग्लोइंग स्किन -
Lakshmi Panchami 2026: कब है लक्ष्मी पंचमी? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
World Water Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
नवरात्रि स्पेशल: टेस्टी और हेल्दी ड्राई फ्रूट शेक से मिलेगी एनर्जी
ऐसा विश्वास है कि नवरात्रि का व्रत रखने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्त हो जाता है। दरअसल माता का ध्यान करने से उसे तनाव से राहत मिलती है तो वहीं नौ दिनों तक व्रत करने से शरीर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। इस नवरात्रि पर आप या आपके परिवार का कोई भी सदस्य व्रत रख रहा है तो घर पर कुछ स्पेशल जरूर बनाएं। इस दौरान अनाज खाना संभव नहीं होता है। ऐसे में आपको टेस्ट के साथ एनर्जी से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। आज जानते हैं टेस्टी और हेल्दी ड्राई फ्रूट्स शेक बनाने की विधि, जो व्रत के दिनों में आपके शरीर को जरुरी ऊर्जा देगा।
सामग्री:

3 कप ठंडा दूध
8 पिस्ता
1 अखरोट
8 काजू
6 बादाम
10 किशमिश
आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
3 अंजीर और खजूर (दूध में भिगोए हुए)
2 टेबलस्पून शहद
शक्कर स्वादानुसार
3 टीस्पून वनीला एसेंस
ड्राई फ्रूट शेक बनाने की विधि

आप सबसे पहले मिक्सर में भिगाए हुए अंजीर और खजूर को बाकि सभी
ड्राई फ्रूट्स और दूध डाल कर पीस लें।
अब इसमें इलायची पाउडर, शहद और अपने स्वाद के अनुसार शक्कर मिलाकर
थोड़ा फेंट लें।
अब इसमें वनीला एसेंस मिलाकर अच्छे से ब्लेंड कर लें।
शेक बन जाने के बाद इसे तुरंत सर्व न करें। इसे थोड़ी देर के लिए फ्रिज
होने के लिए रखें। आधे घंटे के बाद इसे गिलास में डालकर ऊपर से क्रश
किए हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाकर इसका आनंद लें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications







