पान से बनाए जा सकते हैं डिलिशियस मोदक, जानिए रेसिपी

Posted By:

जब भी भगवान गणेश की सबसे प्रिय मिठाई की बात होती है तो उसमें मोदक का नाम लिया जाता है। यह एक ऐसी स्वीट डिश है, जिसके बिना भगवान गणेश का भोग अधूरा ही माना जाता है। अब बस जब गणेश चतुर्थी आने को है तो ऐसे में आपने भी इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आपने मोदक बनाने का मन बना लिया होगा। लेकिन इस बार आप भगवान गणेश को खुश करने के लिए पारंपरिक तरीके से मोदक बनाने के स्थान पर पान मोदक तैयार करें। यह एक बेहद ही ईजी रेसिपी है, जिसे पान के पत्तों के अलावा सूखा नारियल, कंडेस्ड मिल्क, गुलकंद, सूखे गुलाब की पंखुड़ियां आदि कुछ चीजों की मदद से तैयार किया जा सकता है। अगर आप इस बार गणेश चतुर्थी पर आप एक अलग तरह से भोग तैयार करना चाहते हैं तो ऐसे में पान मोदक बनाया जा सकता है। इसकी पूरी रेसिपी जानने के लिए नीचे स्क्रॉल करें-

Paan Modak


पान मोदक की सामग्री

• 6 पान के पत्ते

• 1 बड़ा चम्मच घी

• 1 बड़ा चम्मच पिसी चीनी

• 1 बड़ा चम्मच गुलकंद

• 1 बड़ा चम्मच सूखी गुलाब की पंखुड़ियां

• 1/4 कप कंडेंस्ड मिल्क

• 11/2 कप सूखा नारियल

• 2 बूंद फूड कलर

• 2 बड़े चम्मच टूटी-फ्रूटी

पान मोदक बनाने की विधि-

• सबसे पहले, पान के पत्ते लें और उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।

• अब आप एक बाउल में कंडेंस्ड मिल्क के साथ पत्तों को डालें और अच्छी तरह ब्लेंड करें।

• इसके बाद, एक पैन में घी गरम करें।

• अब इसमें 1 और 1/4 कप सूखा नारियल डालें और कुछ मिनट के लिए भूनें।

• नारियल भूनने के बाद इसमें चीनी व पान की प्यूरी डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें।

• अब इसे एक या दो मिनट के लिए भूनें।

• आखिरी में सूखे गुलाब की पंखुड़ियां और ग्रीन फ़ूड कलर डालकर अच्छी तरह मिलाएं और दो मिनट और भूनें।

• गैस बंद कर दें और मिश्रण को प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा होने दें।

• अब बारी आती है मोदक की फिलिंग तैयार करने की।

• फिलिंग बनाने के लिए एक बाउल में 1/4 कप सूखा नारियल डालें। साथ में गुलकंद, टूटी-फ्रूटी और 1 टेबल स्पून कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

• अब थोड़ा सा मिश्रण लेकर हाथों से चपटा कर लें। इसमें थोडा़ सा स्टफिंग डालकर मोदक का आकार दें।

• आप चाहें तो छोटे आकार के मोदक आसानी से बनाने के लिए आप मोदक के सांचे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

• एक बार हो जाने के बाद, उन्हें 15-20 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।

• आपके पान के मोदक बनकर तैयार हैं।

Ganesh Chaturthi Special Modak recipes | गणेश चतुर्थी मोदक रेसिपी । Modak banane ki vidhi । Boldsky
Story first published: Sunday, September 5, 2021, 9:30 [IST]
[ of 5 - Users]
Desktop Bottom Promotion