गणेश चतुर्थी पर कुछ इस तरह बनाएं साबूदाना मोदक

Posted By:

यह तो हम सभी को पता है कि मोदक भगवान गणेश को सबसे अधिक प्रिय हैं। शायद यही कारण है कि गणेश चतुर्थी पर उनके भोग के रूप में मोदक अवश्य बनाया जाता है। आप चाहे भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए कितनी भी मिठाई बना लें, लेकिन अगर आप मोदक नहीं बनाते हैं, तो इससे भोग अधूरा ही रह जाता है। वैसे तो पारंपरिक रूप से मोदक को चावल के आटे या मावा से बनाया जाता है, लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार ही तरह इस बार भी आप इसे ऐसे ही बनाएं। अगर आप चाहें तो इसे साबूदाने की मदद से भी बना सकते हैं। यह आपके पारंपरिक मोदक के स्वाद को एक अलग टेस्ट देंगे। इन साबूदाना मोदक को बनाना आसान है और केवल कुछ ही चीजों की मदद से इसे तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको साबूदाना, चीनी, घी और इलायची पाउडर की आवश्यकता होगी। तो चलिए जानते हैं साबूदाना मोदक बनाने की आसान रेसिपी-

Sabudana Modak Recipe

साबूदाना मोदक की सामग्री

1 कप साबूदाना

1 बड़ा चम्मच घी

1/2 कप चीनी

1/2 छोटा चम्मच हरी इलायची

साबूदाना मोदक बनाने की विधि-

सबसे पहले साबूदाने को अच्छे से धोकर 3 घंटे के लिए पानी में भिगो दें।

इसके बाद, पानी को निथार लें और साफ पानी में 3-4 बार अच्छी तरह धोकर एक बाउल में निकाल लें।

अब एक पैन में घी गरम करें और उसमें भीगा हुआ साबूदाना डालें।

इसे करीबन 6-8 मिनट तक भूनें।

अब इसमें चीनी डालें और इसे पूरी तरह से घुलने दें।

जब चीनी घुल जाए तो इसमें इलायची पाउडर डालकर मिक्स करें।

ध्यान रखें कि आपको इसे लगातार चलाते रहें, जब तक कि मिश्रण पैन से निकल कर आपस में बंध न जाए।


इसमें 20 मिनट या उससे भी अधिक समय लग सकता है।

अब आंच बंद कर दें और मिश्रण को पूरी तरह से ठंडा होने दें।

इसके बाद, आप एक मोदक के सांचे पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें और उसमें थोड़ा सा मिश्रण भर दें।

मोदक बनाने के लिए इसे हल्का दबाएं।

इसे प्लेट में रख लीजिये और बचे हुए मिश्रण से इसी तरह मोदक बना लें।

सितंबर महीने के पूरे त्यौहार और व्रत : September month 2021 Festivals List । Boldsky

बस आपके साबूदाना मोदक बनकर तैयार हैं।

Story first published: Saturday, September 4, 2021, 11:30 [IST]
[ of 5 - Users]
Desktop Bottom Promotion