Latest Updates
-
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स
भगवान श्री कृष्ण को प्रिय है पंचामृत, इस आसान पारंपरिक रेसिप से करें तैयार
जन्माष्टमी एक ऐसा पर्व है जिसके आने की खुशी सिर्फ बड़ों को ही नहीं बल्कि बच्चों को भी होती है। बाल गोपाल के जन्म उत्सव के तौर पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। कृष्ण भक्तों के लिए ये दिन बहुत खास होता है। इस दिन प्रसाद के रूप में कान्हा को नैवेद्य अथवा भोग में पंचामृत चढ़ाने की परंपरा है। माना जाता है कि पांच प्रकार के मिश्रण से बनने वाले पंचामृत से गोपाल प्रसन्न होते हैं। यह एक मीठा पेय होता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं पंचामृत तैयार करने की सामग्री और विधि के बारे में।

पंचामृत बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:
500 ग्राम दूध
1 कप दही
4 तुलसी के पत्ते
1 चम्मच शहद
1 चम्मच गंगाजल

इन चीजों का भी कर सकते हैं प्रयोग:
100 ग्राम चीनी (पिसी हुई)
एक चम्मच चिरौंजी
2 चम्मच मखाने
1 चम्मच घी

पंचामृत बनाने की विधि
पंचामृत अथवा चरणामृत को तैयार करने से पहले आप मन ही मन कान्हा को याद करें। पवित्र मन से इसे बनाना आवश्यक है क्योंकि ये प्रसाद के रूप में चढ़ाया जाएगा। आप कोई साफ़ बर्तन लें। अब इसमें सबसे पहले दूध डालें और शहद मिला कर घोल लें। अब गंगाजल और तुलसी के पत्ते डाल दें। अंत में दही डालकर मिला लें। आपके कान्हा के लिए पंचामृत तैयार है। आप चाहें तो विकल्प के तौर पर दी हुई सामग्री भी आप इसमें डाल सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications










